एक्सप्लोरर

IND vs ENG: वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, जानें पॉसिबल प्लेइंग इलेवन से लेकर पिच और मौसम तक की रिपोर्ट

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (14 जुलाई) लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

IND vs ENG 2nd ODI Match Preview: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आज (14 जुलाई) तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शाम 5.30 बजे शुरू होगा. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीत चुकी भारतीय टीम (Team India) इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड (England) के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला होगा. इंग्लैंड को हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में टीम इंडिया इस वक्त गजब की लय में है. भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की थी. दूसरे मैच में भी भारतीय टीम की कोशिश अपनी इस लय को बरकरार रखने की होगी. इस मैच में भी विराट कोहली के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना कम है. संभव है कि भारतीय टीम इस मैच में भी अपनी पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरे. इंग्लिश टीम में जरूर कुछ बदलाव की संभावना हो सकती है.

अब तक टीम इंडिया ने लॉर्ड्स के मैदान पर कुल आठ वनडे मैच खेले हैं. इनमें से चार में उसे जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 1 मैच टाई भी रहा है.

पिच और मौसम का हाल: लॉर्ड्स की पिच पर हमेशा हल्का उछाल रहता है. यहां इस बार हल्की हरी घास भी मौजूद है. ऐसे में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने की संभावना है. वैसे यह पिच बल्लेबाजी के लिए भी अच्छी मानी जाती रही है. टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी चुनने का फैसला कर सकती है. लंदन में आज मौसम साफ रहेगा. धूप खिली रहेगी. तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. 

संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल.

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, डेविड विली, ब्राइडन कार्स, क्रेग ओवरटन और रीसे टोपली.

यह भी पढ़ें..

IND vs World XI: टीम इंडिया का वर्ल्ड-11 से होगा मुकाबला, पाकिस्तान के खिलाड़ियों के शामिल होने को लेकर सवाल

KL Rahul के फैन्स के लिए अच्छी खबर, जानें मैदान पर कब करेंगे वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget