एक्सप्लोरर

IND vs BAN: बांग्लादेश को हराने के लिए टीम इंडिया ने बना लिया है 'सॉलिड प्लान', रोहित ने बताया क्यों रोमांचक होगी सीरीज

Rohit Sharma IND vs BAN: रोहित शर्मा ने भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज से पहले बताया कि ढाका में सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी. उन्होंने टीम इंडिया को लेकर प्रतिक्रिया दी.

Rohit Sharma IND vs BAN: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि भारत को रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. दोनों टीमें आखिरी बार यहां वनडे सीरीज में 2015 में भिड़ी थीं तब बांग्लादेश 2-1 से जीता था. भारत अपनी आखिरी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड से 1-0 से हार गया था. लेकिन टीम इंडिया का मनोबल रोहित, के एल राहुल और विराट कोहली की वापसी से मजबूत हो गया होगा.

रोहित ने शनिवार को मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमेशा की तरह यह एक रोमांचक सीरीज होगी. बांग्लादेश एक चुनौतीपूर्ण टीम है और हमें उन्हें हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. हम उनके घर में खेल रहे हैं और हम खेल के हर विभाग बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उनसे चुनौती मिलने की उम्मीद करेंगे."

भारतीय कप्तान ने कहा, "हम केवल सीरीज जीतने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. हम एक बार में एक मैच के बारे में ही सोचेंगे और उसके बाद ही दूसरे और तीसरे मैच के बारे में सोचेंगे. कई बार ज्यादा दूर के बारे में सोचना मददगार नहीं रहता."

पिछले कुछ वर्षों में भारत-बांग्लादेश के मैच काफी रोमांचक रहे हैं. हाल में टी20 विश्व कप में वर्षा प्रभावित मुकाबले में एडिलेड में बांग्लादेश पांच रन से जीत से दूर रह गया था. रोहित जानते है कि बांग्लादेश की चुनौती आसान नहीं होगी. उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में मुकाबले रोमांचक रहे हैं. पिछले सात-आठ वर्षों में बांग्लादेश एक मुश्किल टीम बन गयी है और उनके खिलाफ जीतना आसान नहीं रहा है."

उन्होंने कहा, "हमें उन्हें हराने के लिए बेहतर खेल दिखाना होगा. टी20 विश्व कप में मुकाबला काफी नजदीकी था और 2015 में हम सीरीज हार गए थे. हम बिलकुल भी यह नहीं सोच रहे कि बांग्लादेश को आसानी से हरा देंगे. उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार किया है.''

यह भी पढ़ें : PAK vs ENG: जो रूट ने मैच के दौरान जैक लीच के सिर पर रगड़ दी बॉल, वायरल वीडियो में देखें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget