एक्सप्लोरर

IND vs BAN: टीम इंडिया दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में करेगी बदलाव, अभिमन्यु ईश्वरन को मिल सकता है मौका

India vs Bangladesh: टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. इसमें अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया जा सकता है.

India Vs Bangladesh Playing XI: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार से ढाका में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने कमर कस ली है. लेकिन टीम इंडिया अभी मुश्किल दौर से गुजर रही है. भारतीय खेमे के कई खिलाड़ी चोटिल हैं. दूसरे टेस्ट से ठीक पहले केएल राहुल भी चोटिल हो गए. राहुल के खेलने को लेकर अभी संशय बना हुआ है. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है. राहुल की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है.

राहुल बुधवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए. उनके हाथ में चोट लगी है. लिहाजा अगर वे दूसरे टेस्ट से बाहर हुए तो अभिमन्यु को मौका दिया जा सकता है. अभिमन्यु का घरेलू मैचों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने इंडिया ए के लिए भी प्रभावी परफॉर्मेंस किया है. 

गौरतलब है कि चाइनामैन कुलदीप यादव ने 22 महीनों के बाद टेस्ट में वापसी करते हुए शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लिए और 40 रन भी बनाए. वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में शानदार शुरुआत की और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने दूसरी पारी में अहम विकेट लिए, गेंद के साथ अन्य उल्लेखनीय योगदानकर्ता थे.

ढाका की पिच परंपरागत रूप से स्पिनरों की सहायता करने के लिए अधिक अनुकूल है. भारत की कुलदीप, अक्षर और अश्विन की स्पिन तिकड़ी के पास गेंद के साथ अधिक जिम्मेदारी और कार्यभार होगा जबकि सिराज और उमेश यादव सहायक की भूमिका में रहेंगे.

प्रोबेबल प्लेइंग इलेवन -

भारत: शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान)/अभिमन्यु ईश्वरन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शंटो, जाकिर हसन, यासिर अली, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालिद अहमद

यह भी पढ़ें : IPL Auction 2023: आरसीबी की टीम में कौन है दिनेश कार्तिक का बैक-अप? यहां जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget