एक्सप्लोरर

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने बताया- क्यों अश्विन पर हावी हो गए स्टीव स्मिथ

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच में नमी होने के कारण अश्विन के खिलाफ स्टीव स्मिथ को आत्मविश्वास मिला.

India vs Australia: चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ संघर्ष करते आ रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आज से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अश्विन के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की. पहले दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 10 रन बनाने वाले स्मिथ ने अश्विन को अभी तक अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और आक्रामक रहते हुए उन पर शॉट्स लगाए. स्मिथ ने अश्विन पर क्रीज से निकलकर भी कुछ शॉट्स लगाए और 31 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि एससीजी की पिच में नमी होने के कारण अश्विन के खिलाफ स्मिथ को आत्मविश्वास मिला. हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि दिन के अंत में परिस्थितियां स्पिन के पक्ष में दिख रही थीं. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं. स्मिथ के साथ मार्नस लाबुशेन 67 रन बनाकर नाबाद हैं.

बल्लेबाजी के लिए विकेट बहुत आसान थी- सिराज

सिराज ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, "बल्लेबाजी के लिए विकेट बहुत आसान थी, इसलिए उन्होंने आते ही आसानी से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया. लेकिन अगर आप देखें तो दिन के अंत में स्पिनरों को कुछ टर्न मिल रही थी. जडेजा और अश्चिन को भी टर्न मिल रहा था. देखते हैं कि कल क्या होता है."

इस तेज गेंदबाज ने आगे कहा, "यह विकेट थोड़ी सपाट है और गेंद आसानी से बल्ले पर आ रही है. हमारा प्लान दबाव बनाए रखना था और एक एरिया में गेंदबाजी करना था. हम ज्यादा कुछ करने की कोशिश नहीं कर रहे थे, क्योंकि इस विकेट पर खेलना बल्लेबाजों के लिए बहुत आसान था. यहां हम मेलबर्न जैसी बाउंसर भी नहीं फेंक पा रहे थे."

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ओपनर विल पुकोवस्की को दो बार जीवनदान दिया और पुकोवस्की ने अपने डेब्यू मैच में 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इस बारे में सिराज ने कहा, "कैचों का छूटना मैचों का हिस्सा है. कुछ समय के लिए इससे निराशा हुई, लेकिन हमें कहना होगा कि ऐसा होता है. आप इसे रोक नहीं सकते. हम गेंद दर गेंद मैच को लेना चाहते हैं और अतीत में नहीं जाना चाहते हैं."

ऐसा रहा सिडनी टेस्ट का पहला दिन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का पहला दिन मेज़बान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं. मार्नस लाबुशेन 67* और स्टीव स्मिथ 31* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले डेब्यू मैन विल पुकोव्सकी ने भी 62 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का ही खेल हो सका. भारत के लिए डेब्यू मैन नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट झटका.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ ने बताया- अश्विन के खिलाफ क्या था उनका प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget