एक्सप्लोरर

IND vs AUS: मिचेल स्टार्क वनडे सीरीज में कर रहे हैं खौफनाक बॉलिंग, जानें भारत के खिलाफ डेब्यू से लेकर अब तक के आंकड़े

India vs Australia: मिचेल स्टार्क भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में आग उगल रहे हैं. विशाखापट्टनम वनडे में पावरप्ले के दौरान उन्होंने 4 विकेट चटकाए. जानें भारत के खिलाफ अब तक उनका प्रदर्शन कैसा रहा है.

Mitchell Starc ODI Bowling Record: भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया को नाकों चने चबवा दिए हैं. इस मुकाबले में उन्होंने खतरनाक बॉलिंग करते हुए पावरप्ले में 28 रन देकर 4 विकेट झटके. वनडे में पावरप्ले के दौरान भारत के खिलाफ यह किसी भी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. स्टार्क की इस घातक गेंदबाजी के चलते भारत विशाखापट्टनम वनडे में बैक फुट चला गया है. मौजूदा समय में खेली जा रही इस सीरीज में मिचेल स्टार्क शानदार बॉलिंग कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि स्टार्क ने वनडे डेब्यू के बाद से भारत के खिलाफ कैसे प्रदर्शन किया है. 

2010-2015 के बीच लिए 12 विकेट

मिचेल स्टार्क ने साल 2010 में भारत के खिलाफ विशाखापट्टन में वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने 2010 से 2015 के बीच भारत के खिलाफ 12 विकेट लिए. इस दौरान उनका औसत 20.92, स्ट्राइक रेट 26.83 और इकोनॉमी 4.67 रही. यानी शुरुआत में स्टार्क भारत के खिलाफ बहुत सफल नहीं रहे. 

2016-2022 के बीच लिए 5 विकेट

मिचेल स्टार्क 2016 से लेकर 2022 के बीच भारत के खिलाफ वनडे में संघर्ष करते रहे. इस दौरान वह टीम इंडिया के विरुद्ध 7 साल में सिर्फ 5 विकेट ले पाए. इन सात वर्षों में टीम इंडिया के खिलाफ उनका औसत 84.20, स्ट्राइक रेट 68.4 और इकोनॉमी 7.38 रही. 

मौजूदा सीरीज में कहर बरपा रहे स्टार्क

वहीं भारत के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा वनडे सीरीज में अगर देखा जाए तो मिचेल स्टार्क बॉलिंग में कहर बरपा रहे हैं. खबर लिखे जाने तक (विशाखापट्टनम में वनडे जारी है) स्टार्क वनडे सीरीज में ओवर ऑल 7 विकेट झटक चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 11.43, स्ट्राइक रेट 9 और इकोनॉमी 5.33 रही. .यानी मिचेल स्टार्क तीसरे फेज में भारत के खिलाफ आग उगल रहे हैं. 

ऑस्ट्रेलिया की निगाह वापसी पर

विशाखापट्टनम में चल रहे दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की नजर सीरीज में वापसी करने पर है. अगर स्टीव स्मिथ की टीम दूसरा वनडे जीत जाती है तो वह सीरीज में बनी रहेगी. नहीं तो उसके हाथ से सीरीज निकल जाएगी. वहीं टीम इंडिया की नजर श्रृंखला में अजेय बढ़त लेने पर है. मुंबई में खेले गए पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था. तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. वहीं विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे मैच की बात की जाए तो भारत की हालत खस्ता है. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 22वें ओवर में 7 के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे. 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: फिर खाता नहीं खोल पाए सूर्यकुमार यादव, पिछली 10 में से सात पारियों में दहाई तक नहीं पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget