एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: हेड-स्मिथ की जोड़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहली बार हुआ ऐसा

WTC 2023 Final: स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शानदार बैटिंग करते हुए भारत के खिलाफ 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई है. टीम इंडिया बैकफुट पर है.

WTC 2023 Final IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जा रहा है. लंदन में आयोजित हो रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. भारत की शुरुआत तो अच्छी रही थी. लेकिन इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने मुश्किलें खड़ी कर दीं. इन दोनों के बीच पहले दिन का खेल खत्म होने तक 251 रनों की साझेदारी हुई. स्मिथ और हेड ने रिकॉर्ड तोड़ बैटिंग करते हुए इतिहास रच दिया. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाने वाली पहली जोड़ी बन गई.

दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 76 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में ले आए. स्मिथ ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 227 गेंदों में 95 रन बनाए. वहीं हेड ने 156 गेंदों का सामना करते हुए 146 रन बनाए. उन्होंने 22 चौके और एक छक्का लगाया. इस तरह दोनों ने पहले दिन 251 रनों की साझेदारी निभाई. स्मिथ-हेड ने जोड़ी ने इतिहास रच दिया. हेड-स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाने वाले पहले प्लेयर्स हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 327 रन बनाए.

दिलचस्प बात यह भी है कि ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी के दम पर और भी रिकॉर्ड बनाए हैं. वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. हेड ने 106 गेंदों में ही सैकड़ा पूरा कर लिया था. 

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 327 रन बनाए. इस दौरान हेड ने 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 146 रन बनाए. स्मिथ ने 95 रन बनाए. ये दोनों ही बल्लेबाज नाबाद रहे. इससे पहले डेविड वॉर्नर 43 रन बनाकर आउट हुए. लाबुशेन 26 रन बनाकर आउट हुए. ख्वाजा खाता तक नहीं खोल पाए.

यह भी पढ़ें : Travis Head Century: ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया के खिलाफ जड़ा शतक, टेस्ट में वनडे की तरह बनाए रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
Rohit Sharma Record at Lord's: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने Lord's पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget