एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: वॉर्नर ने बताया क्यों फेल रहे हैं सलामी बल्लेबाज, खुद की बैटिंग को लेकर किया यह दावा

IND Vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. अभी तक इस सीरीज में सिर्फ एक ही शतक लगा है.

IND Vs AUS: इंडिया के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों में सलामी जोड़ी की असफलता मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. तीसरे टेस्ट में हालांकि डेविड वार्नर की वापसी होने से ऑस्ट्रेलिया टीम को राहत मिली है. डेविड वार्नर ने तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों की नाकामी को स्वीकार किया है. वार्नर ने कहा कि आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने इच्छाशक्ति, बहादुरी नहीं दिखाई और न ही विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बनाया.

वार्नर ने कहा कि सात जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में अगर वह खेलते हैं तो आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करेंगे. सलामी बल्लेबाज ने कहा, "अगर आप उन्हें हावी होने का मौका देंगे और अगर आप उन पर दबाव नहीं बनाएंगे तो फिर आखिरी के दो टेस्ट मैचों में रन करना मुश्किल हो जाएगा. दोनों टीमों के शीर्ष क्रम की तरफ से गेंदबाजों पर हावी होने की तीव्र इच्छा नहीं दिखाई गई."

वार्नर की गैरमौजूदगी में आस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ज्यादा प्रभावी नहीं रही है. पहले टेस्ट की पहली पारी में जोए बर्न्‍स और मैथ्यू वेड की सलामी जोड़ी ने 14 ओवरों में सिर्फ 16 रन जोड़े थे. दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोनों बर्न्‍स और वेड ने चार ओवरों में सिर्फ 10 रन जोड़े थे और दूसरी पारी में तीन ओवरों में चार रन जोड़े थे.

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज भी रहे हैं फ्लॉप

भारत की तरफ से भी सलामी जोड़ी विफल रही थी. मयंक अग्रवाल दोनों मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए. भारत के लिए पहले विकेट के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ी साझेदारी 16 रनों की गई है.

वार्नर ने कहा, "दोनों गेंदबाजी आक्रमणों ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है इसलिए बल्लेबाजों ने सोचा कि ठीक है समय लेकर खेलते हैं और इसलिए गेंदबाज हावी हो गए. अगर अटैक अच्छा कर रहा है तो आपको कहीं न कहीं अपने शॉट खेलने होते हैं. चाहे आप आउट हों या रन बनाए. मैं इसी तरह से खेलता हूं और आक्रमण करना चाहता हूं."

इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों की कोविड-19 रिपोर्ट आई नेगेटिव, रूट ने किया यह एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget