एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले ही पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, अब स्टीव स्मिथ ने दिया 'विवादित' बयान

IND vs AUS Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाएगा.

Steve Smith On India Pitch, Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया के भारत के खिलाफ आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने की कुछ आलोचनाओं के बावजूद प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि यह सही फैसला है. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल पाकिस्तान के अपने दौरे के बाद से कोई अभ्यास मैच खेलने की नीति नहीं अपनाई है और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाले भारत के अपने सभी महत्वपूर्ण टेस्ट दौरे के लिए इसे जारी रखा जा रहा है.

उन्होंने कहा, "हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि हम मैदान पर कब उतरते हैं. मुझे लगता है कि हमने अभ्यास मैच नहीं खेलने का सही फैसला किया है. जैसा मैंने कहा, पिछली बार उन्होंने हमारे लिए एक ग्रीन पिच तैयार की थी और हमने मुश्किल से किसी स्पिन का सामना किया था. इसलिए यह अप्रासंगिक है."

द डेली टेलीग्राफ ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ सिडनी हवाईअड्डे से रवाना होने से पहले स्मिथ के हवाले से कहा, हम अपने नेट्स पर बेहतर हैं और स्पिनरों को बेहतर खेलने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने उत्तरी सिडनी ओवल में पिछले सप्ताह के अंत में पिचों पर अभ्यास किया. 9 फरवरी को नागपुर में पहले टेस्ट में खेलने से पहले, ऑस्ट्रेलिया ने चुनौतीपूर्ण भारतीय परिस्थितियों में खेलने के अभ्यास के लिए बेंगलुरु में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी लगाया.

उन्होंने कहा, हम आम तौर पर इंग्लैंड में दो अभ्यास मैच खेलते हैं. इस बार हमारे पास भारत में एक भी अभ्यास मैच नहीं है. पिछली बार जब हम आए थे तो मुझे पूरा यकीन था कि हमें एक अभ्यास करने के लिए ग्रीन पिच मिलेगी. लेकिन यह अप्रासंगिक था. स्मिथ ने कहा, उम्मीद है कि हमें वास्तव में अच्छी प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, हम बेहतर करने की कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें-

Arshdeep Singh No Ball: कैसे सुलझेगी अर्शदीप सिंह की नो बॉल फेंकने की समस्या? गौतम गंभीर ने डिटेल में बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget