एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन ल्योन का दावा- रहाणे के खिलाफ इस बार अलग रहेगा प्लान

सिडनी में अपने करियर का 99वां टेस्ट खेलने जा रहे नाथन ल्योन ने कहा कि उनके पास रोहित शर्मा के खिलाफ भी प्लान है. हालांकि, उन्हें अपने प्लान को उजागर नहीं किया.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन (Nathan Lyon) ने कहा है कि उनके पास भारत के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के खिलाफ कुछ रणनीतियां हैं. रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शतक जमाया था और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी. इससे पहले एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.

तीसरे टेस्ट से पहले ल्योन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि रहाणे ने मेलबर्न में शानदार बल्लेबाजी की थी. इसलिए मैं उनके खिलाफ कुछ रणनीतियां लेकर आ रहा हूं और कुछ और खिलाड़ियों के लिए भी. उम्मीद है कि मैं उन्हें अच्छे से लागू कर सकूंगा."

ल्योन ने रहाणे की तारीफ की और कहा कि वह स्लेजिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और शांत रहते हैं. उन्होंने कहा, "रहाणे विश्व स्तर के बल्लेबाज हैं. उनके पास जो धैर्य है, जो वो क्रिज पर दिखाते हैं, वह ज्यादा विचलित नहीं लगते हैं. वह स्लेजिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. वह काफी शांत हैं. वह कुछ अलग लेकर आते हैं. वह विराट कोहली की जगह टीम की कप्तानी कर रहे हैं. मैं जानता हूं कि हमें उनके खिलाफ तैयार रहना होगा."

33 साल के ल्योन ने कहा कि एडिलेड में 20 विकेट लेने और मेलबर्न में मौके बनाने से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को आत्मविश्वास मिला है जो आने वाले दो टेस्ट मैचों में टीम के काम आएगा. उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं, तो हम अपनी गेंदबाजी से काफी खुश हैं, हमने एडिलेड में जल्दी-जल्दी 20 विकेट लिए. मेलबर्न में भी हमने अच्छा किया और मौके बनाते रहे, जो हमारे लिए सकारात्मक बात है. हम एक गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर काफी आत्मविश्वासी हैं. निजी तौर पर मेरे पास कुछ प्लान हैं. मैं इसके लिए तैयार हूं."

सिडनी में अपने करियर का 99वां टेस्ट खेलने जा रहे ल्योन ने कहा कि उनके पास रोहित शर्मा के खिलाफ भी प्लान है. ल्योन ने कहा, "रोहित शर्मा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. यह हमारे लिए बड़ी चुनौती होने वाली है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि वह उनकी जगह किसे बाहर करते हैं, लेकिन हमारे पास उनके लिए प्लान तैयार हैं. उम्मीद है कि हम उन्हें जल्दी आउट कर लेंगे."

यह भी पढ़ें- 

Video: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मारा इतना लंबा छक्का, स्टेडियम से दूर घर में गिरी गेंद

Ind vs Aus: सिडनी टेस्ट के लिए दर्शकों की संख्या में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 25 प्रतिशत फैंस ही आ सकेंगे स्टेडियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget