एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच खेलने से किया इंकार, सुरेश रैना ने फैसले पर दी प्रतिक्रिया

Suresh Raina Team India: ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट से पहले प्रैक्टिस मैच खेलने से इंकार कर दिया है. इसको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने प्रतिक्रिया दी है.

Suresh Raina India vs Australia Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच नागपुर में आयोजित होगा. इस सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच प्रैक्टिस मैच खेला जाना था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने प्रैक्टिस मैच खेलने से इंकार कर दिया है. कंगारू टीम के इस फैसले को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने हैरानी जताई है. 

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय बेंगलुरू में ट्रेनिंग कर रही है और उछाल लेती पिचों पर अभ्यास कर रही है और बड़ौदा के स्पिनर महेश पिथिया को गेंदबाजी के लिये बुलाया गया है जिनका गेंदबाजी एक्शन रविचंद्रन अश्विन से मिलता है. लेकिन भारत के सफेद गेंद के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रैना को लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को इसकी कमी खलेगी. 

रैना ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच को लेकर कहा, ''मैंने टेस्ट से पहले अभ्यास मैच खेले हैं और ये सचमुच महत्वपूर्ण हैं. वे (आस्ट्रेलिया) भारत की पिचों को उन पर खेलकर ही समझ सकते हैं.'' रैना को भरोसा है कि भारत चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेगा और रविंद्र जडेजा की वापसी टीम में अच्छा संतुलन लाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय के बाद जडेजा की वापसी से खुश हूं. ’’

रैना ने कहा, ''हमारे स्पिनर आर अश्विन, अक्षर पटेल अच्छा कर रहे हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में हैं और मुझे लगता है कि हमें एक अच्छी श्रृंखला देखने को मिलेगी.''

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 से 13 फरवरी तक नागपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके बाद 17 फरवरी से 21 फरवरी तक दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट का आयोजन 1 मार्च से 5 मार्च तक धर्मशाला में होगा. वहीं चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा. इसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे मुंबई, दूसरा वनडे विशाखापट्टनम और तीसरा वनडे चेन्नई में खेला जाएगा. यह मैच 22 मार्च को आयोजित होगा. 

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी, जानें किस देश में टूर्नामेंट का होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चला बल्ला; देखें पिछले पांच मैचों का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चला बल्ला; देखें पिछले पांच मैचों का प्रदर्शन
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग इलेवन में हुए कई बदलाव
तीसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग इलेवन में हुए कई बदलाव

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget