एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में मची भगदड़, टीम के 6 खिलाड़ी लौटे स्वदेश

India vs Australia: दिल्ली टेस्ट मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस के अलावा डेविड वॉर्नर और टॉड मर्फी भी वापस स्वदेश लौट रहे हैं.

Australia Test Cricket Team: भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले 2 मुकाबलों में शर्मनाक तरीके से हार का सामना करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों ने दौरे के बीच में ही घर वापसी की राह पकड़ ली है. दरअसल सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच से पहले एक लंबा ब्रेक मिला है ऐसे में कप्तान पैट कमिंस जहां निजी कारणों से स्वदेश वापस लौटे हैं तो वहीं डेविड वॉर्नर, लांस मौरिस, एशटन एगर और अन्य कुछ खिलाड़ी भी वापस अपने घर लौट गए हैं.

दिल्ली टेस्ट मैच भी तीन दिनों के अंदर खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस जहां परिवार में किसी सदस्य के गंभीर बीमार होने की वजह से वापस अपने घर जा रहे हैं. वहीं डेविड वॉर्नर एल्बो इंजरी से पूरी तरह रिकवर होने के लिए वापसी कर रहे हैं. जोश हेजलवुड अनफिट होने के बाद इस पूरे दौरे से ही बाहर हो चुके हैं और वह अपनी रिकवरी के लिए वापस जा रहे हैं.

इन सभी के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के जो अन्य खिलाड़ी वापस स्वदेश जा रहे हैं उसमें बाएं हाथ के स्पिनर एशटन एगर शामिल हैं जिनको अभी तक इस दौरे पर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. वहीं पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले टॉड मर्फी साइड स्ट्रेन की वजह वापस जाने का फैसला कर चुके हैं. इससे पहले मिचल स्वेप्सन पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं वहीं लांस मौरिस और मैथ्यू रेनशॉ के वापस जाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है.

कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क हुए फिट घोषित

कंगारू टीम के लिए इस दौरे पर जो एक राहत भरी खबर अभी तक मिली है वह ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का पूरी तरह से फिट घोषित होना. इन दोनों ही खिलाड़ियों के टीम में आने से प्लेइंग इलेवन का संतुलन पहले से कहीं अधिक बेहतर दिखाई देगा. कंगारू टीम को भारत के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेलना है

टीम के खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि हम इसपर काम कर रहे हैं क्योंकि घर पर भी काफी सारा क्रिकेट खेला जा रहा है. कुछ खिलाड़ियों के पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद हम अधिक खिलाड़ियों को लेकर चलने का फैसला नहीं कर सकते हैं. हमें अगले 2 टेस्ट मैचों के लिए कैसी टीम चाहिए उसके लिए हमें पूरी तरह से स्पष्ट रहना होगा. ऐसे में कुछ खिलाड़ियों के पास घर पर क्रिकेट खेलने का मौका है और उनके इस फैसले का स्वागत करते हैं.

 

यह भी पढ़े...

Women's T20 WC 2023: स्मृति मंधाना ने बनाए सबसे ज्यादा रन, एलिसा हीली से आगे निकलीं इंडियन बैटिंग क्वीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget