एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस टीम पहले कर रही है बल्लेबाजी, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला बेंग्लुरू में शुरू हो चुका है यहां ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और फाइनल वनडे मुकाबला बेंग्लुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो चुका है. यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता है. पहले वनडे में जहां ऑस्ट्रेलिया ने वानखेड़े के मैदान पर टीम इंडिया को मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी तो वहीं दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को राजकोट में 36 रनों से हराकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. आज फाइनल वनडे मुकाबला है यानी की जो टीम मैच जीतेगी वो इस सीरीज पर भी कब्जा कर लेगी. बता दें कि भारतीय टीम में एक भी बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले ये कहा जा रहा था कि चोटिल रोहित शर्मा और शिखर धवन शायद तीसरा वनडे मुकाबला न खेल पाए लेकिन विराट ने टॉस के वक्त ये साफ कर दिया कि जो टीम पिछले मुकाबले में खेली थी वही टीम इस मुकाबले में भी खेल रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर अब तक 7 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. जहां टीम इंडिया फेवरेट बताई जा रही है. टीम इंडिया ने 4 मुकाबले में बाजी मारी है तो वहीं आखिरी दो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है तो वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. पिछला मैच यहां 28 सितंबर 2017 को खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 334 रन बनाए थे यहां वॉर्नर ने शतक और फिंच ने 94 रनों की पारी खेली थी, टीम इंडिया ये मैच 21 रनों से हार गई थी. टीमें :- भारत :  विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन,श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, शार्दूल ठाकुर. ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एश्टन अगर, मार्नस लाबुशैन, जोस हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget