एक्सप्लोरर

Virat Kohli Duck: लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट विराट कोहली, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा; इस गेंदबाज ने ली विकेट

Virat Kohli Consecutive: विराट कोहली के लिए ये सबसे बुरा दौर साबित हो रहा है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे (IND vs AUS 2nd ODI) में भी खाता नहीं खोल पाए, वह पहले मैच में भी 'डक' आउट हुए थे.

विराट कोहली लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे वनडे में जेवियर बार्टलेट ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया. कोहली ने रोहित के साथ कुछ देर बात की और रिव्यू नहीं लेने का फैसला करते हुए मैदान से बाहर चले गए. वनडे इतिहास में पहली बार है जब कोहली लगातार दो मैचों में खाता नहीं खोल पाए.

इससे पहले टॉस जीतकर मिशेल मार्श ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की, दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन जैसे ही गिल ने शॉट का प्रयास किया तो वह कैच आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली मैदान पर आए, उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी क्योंकि एडिलेड ओवल उनके सबसे फेवरेट ग्राउंड में से एक रहा है. लेकिन यहां भी वह शून्य पर आउट हो गए.

जेवियर बार्टलेट ने लिया कोहली का विकेट

26 वर्षीय जेवियर बार्टलेट ने 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर विराट कोहली को एलबीडबल्यू आउट किया. बार्टलेट की ये गेंद गुड लेंथ पर थी. इनस्विंग होती इस गेंद पर कोहली बैक फुट से मिड विकेट की ओर फ्लिक करना चाहते थे लेकिन गेंद बैट से लगी ही नहीं. पैड पर सीधी लगी गेंद, अपील हुई और अंपायर ने आउट दे दिया. कोहली ने कुछ देर रोहित से बात की लेकिन फैसला लिया कि ये आउट है और डीआरएस न लिया जाए. वह 4 गेंदें खेलकर शून्य पर पवेलियन लौट गए.

ये बार्टलेट का पहला ओवर था. इसकी पहली गेंद पर उन्होंने शुभमन गिल के रूप में भारत का पहला विकेट गिराया था. गिल ने 9 गेंदें खेलकर 9 रन बनाए.

इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

300 से अधिक वनडे खेल चुके विराट कोहली के साथ इतिहस में पहली बार हुआ है जब वह लगातार 2 वनडे मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं. पर्थ में खेले गए पहले वनडे में उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया था.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget