एक्सप्लोरर

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चमके युजवेंद्र चहल, पहले वनडे में भारत ए को मिली 69 रनों से जीत

शिवम दुबे और अक्षर पटेल के शानदार अर्द्धशतक के बाद युजवेंद्र चहल के पांच विकेट से भारत ए ने पहले अनऑफिशियल वनडे में साउथ अफ्रीका ए को 69 रन से हरा दिया.

शिवम दुबे और अक्षर पटेल के शानदार अर्द्धशतक के बाद युजवेंद्र चहल के पांच विकेट से भारत ए ने पहले अनऑफिशियल वनडे में साउथ अफ्रीका ए को 69 रन से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए  ने 6 विकेट पर 327 रन बनाए जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ए 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

मैदान गीला होने के कारण मैच को 47-47 ओवरों का कर दिया गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंडिया-ए ने एक समय 206 रन के स्कोर तक अपने छह विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद दुबे और पटेल ने सातवें विकेट के लिए 121 रनों की अविजित साझेदारी करके इंडिया-ए के स्कोर को 300 रनों के पार पहुंचा दिया.

दुबे ने 60 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के जबकि पटेल ने 36 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए. उनके अलावा शुभमन गिल ने 46, कप्तान मनीष पांडे ने 39, इशान किशन ने 37 और अनमोलप्रीत सिंह ने 29 रनों का योगदान दिया.

साउथ अफ्रीका-ए की ओर से ब्यूरेन हेंड्रिक्स और जोर्न फोर्तुन ने दो-दो जबकि एनरिक नॉर्जे तथा जूनियर डाला ने एक-एक विकेट लिया.

इंडिया-ए से मिले 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका-ए टीम 45 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हो गई. मेहमान टीम के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 108 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 110 रन की पारी खेली. हालांकि वह इस शतक के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सके.

उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 58 और खाया जोंडो ने 30 रन का योगदान दिया.

इंडिया-ए की ओर से चहल के पांच विकेटों के अलावा दीपक चाहर, खलील अहमद, क्रुणाल पांड्या ने एक-एक जबकि अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए. पटेल को उनकी अर्धशतकीय पारी और दो विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

 

भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर 31 अगस्त को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Tammy Beaumont Retirement News: 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget