एक्सप्लोरर

World Cup 2019: भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराया, सेमीफाइनल खेलना लगभग तय

भारत ने कप्तान विराट कोहली के 72 रन और महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 56 रनों की पारियों के दम पर 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए. लेकिन वेस्टइंडीज 143 रनों पर ढेर हो गई.

मैनचेस्टर: भारत ने वेस्टइंडीज को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में 125 रनों के विशाल अंतर से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 में अपने विजय क्रम को जारी रखा है. भारत की यह छह मैचों में पांचवीं जीत है जबकि उसका एक बारिश के कारण रद्द हो गया था. भारत 11 अंकों के साथ 10 टीमों की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है. न्यूजीलैंड के भी 11 अंक हैं लेकिन बेहतर रन रेट के कारण भारत आगे है.

वेस्टइंडीज 143 रनों पर ढेर

भारत ने पहले खराब स्थिति से निकलते हुए कप्तान विराट कोहली (72) और महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 56) की पारियों के दम पर धीमी विकेट पर 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए. फिर मोहम्मद शमी की अगुआई में भारत ने विंडीज को 34.2 ओवरों में 143 रनों पर ढेर कर जीत हासिल की.

इस मैच में बेशक भारत की बल्लेबाजी का संघर्ष जारी रहा लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. शमी ने चार विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को दो-दो विकेट मिले. हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव एक-एक विकेट लेने में सफल रहे. मुश्किल विकेट पर 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की क्रिस गेल और सुनील एम्ब्रीस की सलामी जोड़ी को शमी और बुमराह ने अपनी स्विंग से परेशान किया. शमी ने आखिरकर पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर गेल (6) को 10 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

बिखरती चली गई वेस्टइंडीज की पारी

शमी ने ही शाई होप (5) को बोल्ड कर विंडीज को दूसरा झटका दिया. यहां सुनील और निकोलस पूरन ने टीम को संभाला. दोनों ने टीम का स्कोर 71 तक पहुंचा दिया, लेकिन इस बार पांड्या वेस्टइंडीज के लिए मुसीबत बन गए. उन्होंने सुनील की 31 रनों की पारी का अंत किया. नौ रनों के बाद पूरन को चाइनामैन कुलदीप ने अपना शिकार बनाया. पूरन ने 28 रन बनाए. विंडीज कप्तान जेसन होल्डर विकेट को समझ कर कुछ कर पाते उससे पहले ही चहल ने उनकी छह रनों की पारी का अंत कर विंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 98 रन कर दिया.  यहां से फिर भारत को जीत हासिल करने में परेशानी नहीं आई. कार्लोस ब्रैथवेट (1), फाबियन ऐलेन (0), शिमरन हेटमायेर (18), शेल्डन कॉटरेल (10) और ओशाने थॉमस (6) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट लिए.

विंडीज के गेंदबाजों ने हालांकि भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ली. भारत की हालत नाजुक थी और धोनी इस मैच में भी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन कोहली के जाने के बाद पूर्व कप्तान ने जिम्मेदारी निभाई और स्थिति के हिसाब से खेलते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया. धोनी ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौके की मदद से 16 रन बोटरे. अपनी नाबाद पारी में धोनी ने 61 गेंदों का सामना किया और तीन चौके तथा दो छक्के मारे. सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने भी 48 रन बनाए. इस मैदान की पिच धीमे गेंदबाजों और कटर डालने वालों के लिए उपयुक्त है. होल्डर ने इसी का फायदा उठा कटर फेंकी जो बड़ी खूबसूरती से राहुल के बल्ले और पैड के बीच से घुस विकेटों पर गई.

World Cup 2019: भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराया, सेमीफाइनल खेलना लगभग तय

राहुल से पहले रोहित शर्मा (18) केमर रोच की गेंद पर विवादास्पद तरीके से आउट दे दिए. रोच की गेंद रोहित के बल्ले/पैड से टकरा कर शाई होप के दस्तानों में गई लेकिन मैदानी अंपायर में आउट नहीं दिया. होल्डर ने रिव्यू की मांग की जिसमें साफ स्थिति न होने के बाद भी रोहित को आउट दे दिया गया. रोहित का विकेट छठे ओवर की आखिरी गेंद पर 29 के कुल स्कोर पर गिरा. रोहित के जाने के बाद कोहली और राहुल ने 67 रन जोड़े थे लेकिन राहुल अपने पचास रन पूरे नहीं कर सके. उन्होंने 64 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए.  नंबर-4 के लिए खोजे गए विजय शंकर ने फिर निराश किया. रोच ने शंकर को भी होप के हाथों कैच कराया. शंकर ने 14 रन बनाए.

धोनी ने उठाया जीवनदान का फायदा

दो अहम कैच पकड़ने के बाद होप ने वो काम किया जिसकी उम्मीद क्लब स्तर के विकेटकीपर से भी नहीं की जाती. इस मैच में अंतिम-11 में शामिल किए गए स्पिनर ऐलेन 34वां ओवर फेंकने आए और धोनी ने उन्हें निकल कर मारने का प्रयास किया. धोनी चूके और तकरबीन दो फुट बाहर थे, लेकिन होप ने बच्चों सी गलती की और धोनी को जीवनदान दिया. धोनी ने इसका फायदा उठाया.

हालांकि वह इस समय काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे जिसके कारण अर्धशतक पूरा कर चुके कप्तान ने सोचा की वह एक्सीलेटर पर पांव रखें. कोशिश की गई और होल्डर की बेहद छोटी गेंद पर कोहली ने दमभर के शॉट खेला जो शॉर्ट मिडविकेट पर डारेन ब्रावो के सीधा हाथों में गया. कप्तान ने 82 गेंदों का सामना किया और आठ चौके मारे. पांड्या से भी बड़े शॉट नहीं लगे. वह भी एक-एक, दो-दो रन लेते रहे. उन्होंने 38 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 46 रन बनाए. पांड्या और धोनी के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई. विंडीज के लिए रोच ने तीन विकेट लिए. कॉटरेल और होल्डर को दो-दो सफलताएं मिलीं.

यह भी पढ़ें-

ओसाका में पीएम मोदी का आतंकवाद पर प्रहार, कहा- आतंकवाद पर होना चाहिए इंटरनेशनल सम्मेलन

G-20: मोदी से मुलाकात में ट्रंप ने उठाया उत्पादों पर ज्यादा टैरिफ का मुद्दा, पीएम ने भी चार मुद्दों पर की खुलकर बात

Article 15 Review: अंदर तक झकझोर‌ कर रख देगी जातिवाद के जहर पर बनी फिल्म

कालेधन को लेकर बड़ी खबर, स्विटजरलैंड में भारतीयों का पैसा बीस साल में दूसरी बार सबसे कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget