एक्सप्लोरर

रिकॉर्ड प्वाइंट के साथ केविन ओ ब्रयान की टेस्ट रैंकिंग में धमाकेदार एंट्री

पाकिस्तान के खिलाफ आयरलैंड के पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताजा रैंकिंग में रिकॉर्ड प्वाइंट के साथ एंट्री की.

पाकिस्तान के खिलाफ आयरलैंड के पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताजा रैंकिंग में रिकॉर्ड प्वाइंट के साथ एंट्री की. आयरलैंड को हालांकि इस मैच में पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन केविन के शतक ने आयरलैंड को इस मैच में बनाए रखा था.

केविन ने पाकिस्तान के खिलाफ द विलेज मालहिदे मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 118 रनों की पारी खेलकर टीम को पारी की हार से बचाया था. उन्होंने पहली पारी में 40 रन बनाए थे.

वह आईसीसी रैंकिंग में 440 प्वाइंट के साथ 66वें नंबर पर हैं. इस रैंकिंग में पहली बार जगह बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा अंक लेने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स बैनमैन का नंबर आता है जिन्होंने इतिहास के पहले टेस्ट में शतकीय शुरुआत के टेस्ट रैंकिंग में 447 अंक हासिल किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

बांग्लादेश के अमिनुल इस्लाम ने 2000 में 432 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग हासिल की थी. चौथे स्थान पर जिम्बाब्वे के डेविड हॉटन हैं जिन्होंने 1992 में 431 अंकों के साथ रैंकिंग में एंट्री पाई थी.

आयरलैंड के तेज गेंदबाज टिम मुर्ताघ ने भी रैंकिंग में अच्छी शुरुआत करते हुए 67वां स्थान हासिल किया है. ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट थॉम्पसन बल्लेबाजी रैंकिंग में 125वें स्थान पर हैं और गेंदबाजों की रैंकिंग में 88वें स्थान पर हैं.

पाकिस्तान की ओर से टेस्ट डेब्यू करने वाले फहीम अशरफ और सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने भी 81वां और 113वां स्थान हासिल किया है.

मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद आमिर ने भी रैंकिंग में सुधार किया है. अब्बास को आठ स्थान का फायदा हुआ है और वह अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग 29वें स्थान पर आ गए हैं वहीं आमिर दो स्थान की छलांग के साथ 37वें स्थान पर हैं.

इस जीत से पाकिस्तान टीम को भी अंकों के लिहाज से फायदा हुआ है. इस जीत ने उसके हिस्से एक अंक डाल दिया है. टीम हालांकि सातवें स्थान पर बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget