एक्सप्लोरर

आईसीसी के नियमों में निरंतरता होनी चाहिए: विराट कोहली


आईसीसी के नियमों में निरंतरता होनी चाहिए: विराट कोहली

कैंडी: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा खिलाड़ियों को निलंबित करने के नियमों को लागू करने में निरंतरता होनी चाहिए. साथ ही इनमें परिस्थिति के साथ बदलाव नहीं होने चाहिए. कोहली का यह बयान श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पर लगे एक मैच के निलंबन के बाद आया है.


जडेजा के खाते में पिछले 24 महीनों में छह नकारात्मक अंक होने के कारण उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया है.


जडेजा कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट में तीन नकारात्मक अंकों के साथ आए थे जो उन पर पिछले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में पिच पर दौड़ने के कारण लगे थे.


श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी के 58वें ओवर में हुई घटना के बाद आईसीसी ने उन्हें सजा सुनाई.


मैच के दौरान जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए फॉलो थ्रू में गेंद को पकड़ा और बल्लेबाज मलिंदा पुष्पाकुमारा की तरफ थ्रो किया. मैदानी अंपायर रॉड टकर और ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने इसे खतरनाक बताया.


अंपयारों ने उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया.


तीसरे टेस्ट मैच की पूर्वसंध्या पर कोहली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कई चीजें माहौल के जोश में हो जाती हैं. लेकिन, आपको नहीं पता होता कि आपकी किस हरकत पर आपके खाते में एक, दो, और तीन अंक डाल दिया जाता है."


उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि आज के समय में इरादा मायने रखता है और इन तरह की चीजों को खिलाड़ियों को ध्यान में रखना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि नियम सभी के लिए बराबर होंगे और परिस्थति के हिसाब से इनमें बदलाव नहीं किया जाएगा."


उन्होंने कहा, "अगर नियम का पालन नियमित तौर पर किया जाएगा तो यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा होगा क्योंकि इससे उन्हें पता चलेगा की मैदान पर उन्हें क्या करना है और इससे खेल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी."


जडेजा भारतीय टीम का मजबूत हिस्सा हैं. उन्होंने दूसरे टेस्ट में 70 रन बनाए थे और सात विकेट लिए थे.


जडेजा की जगह चाइनामैन कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की ज्यादा संभावना है. इस पर कोहली ने कहा, "कुलदीप जैसे गेंदबाज किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी करना चाहते हैं. उन्होंने धर्मशाला में अच्छा प्रदर्शन किया था और उनके कल (शनिवार को) खेलने की अच्छी संभावना है."


भारत ने शुक्रवार को अभ्यास नहीं किया, लेकिन कोहली का कहना है कि वह शनिवार को मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं.


उन्होंने कहा, "आज (शुक्रवार को) हमने अभ्यास नहीं किया. टेस्ट मैच खेलने के लिए हम तैयार हैं. श्रीलंका जैसी जगह पर जहां काफी उमस हो वहां गेंदबाजों को आराम करने की जरूरत है."


भारत ने आज तक श्रीलंका में 3-0 से टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. कोहली से जब इस रिकार्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह सिर्फ एक टेस्ट मैच है. हमारी कोशिश टेस्ट मैच को जीतने की होगी. इस तरह की चीजें ध्यान भटकाती हैं और मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि इससे लोग अति उत्साहित हो जाते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें खिताबी मैच को लेकर IPL का नियम
बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें खिताबी मैच को लेकर IPL का नियम
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
अगर ऐसा हुआ तो आज नहीं होगा RCB और GT के बीच फाइनल, 1 जून को खेला जाएगा खिताबी मैच
अगर ऐसा हुआ तो आज नहीं होगा RCB और GT के बीच फाइनल, 1 जून को खेला जाएगा खिताबी मैच
फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर की इम्पैक्ट प्लेयर हटाने की मांग, एक गेंदबाज फेंके 5 ओवर; दिए कई सुझाव
फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर की इम्पैक्ट प्लेयर हटाने की मांग, एक गेंदबाज फेंके 5 ओवर; दिए सुझाव

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री के दौरे से पहले सियासी हलचल, CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई विधायकों की बैठक
जम्मू कश्मीर में गृहमंत्री के दौरे से पहले सियासी हलचल, CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई विधायकों की बैठक
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
Video: 'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
Embed widget