एक्सप्लोरर

Cricket World Cup 2023 Qualification: वर्ल्ड कप सुपर लीग टेबल में ये हैं टॉप-8 टीमें, जानिए किस पायदान पर है टीम इंडिया

WC 2023: भारत में अगले साल क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी. वर्ल्ड कप सुपर लीग की टॉप-8 टीमों को यहां सीधे एंट्री मिलेगी. अन्य 2 स्थानों के लिए क्वालीफायर मैच होंगे.

Cricket World Cup Super League: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है. इसी के साथ ICC की वर्ल्ड कप सुपर लीग पॉइंट्स टेबल भी अपडेट हो चुकी है. यहां ऑस्ट्रेलिया अभी भी सातवें पायदान पर मौजूद है जबकि जिम्बाब्वे 12वें नंबर पर है. बता दें कि इसी वर्ल्ड कप सुपर लीग टेबल के आधार पर ही टॉप-8 टीमों को अगले साल भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में एंट्री मिलेगी, वहीं अन्य दो टीमें क्वालीफायर राउंड के सहारे शिरकत करेंगी. भारतीय टीम मेजबान होने के नाते पहले ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं.

ये दो बड़ी टीमें हैं टॉप-8 से बाहर
क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग में टॉप पर इंग्लैंड काबिज है. इंग्लैंड के साथ-साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी इस पॉइंट्स टेबल में टॉप-8 में मौजूद हैं. भारत यहां पांचवें पायदान पर है. यहां दो बड़ी टीमें श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका टॉप-8 से बाहर हैं. अगर यही सिलसिला जारी रहा तो इन दो बड़ी टीमों को वर्ल्ड कप 2023 में पहुंचने के लिए क्वालीफायर राउंड का सहारा लेना पड़ेगा.

रैंक टीम मैच जीत हार पॉइंट्स
1 इंग्लैंड 18 12 5 125
2 बांग्लादेश 18 12 6 120
3 पाकिस्तान 18 12 6 120
4 न्यूजीलैंड 12 11 1 110
5 इंडिया 15 11 4 109
6 अफगानिस्तान 12 10 2 100
7 ऑस्ट्रेलिया 14 9 5 90
8 वेस्टइंडीज 24 9 15 88
9 आयरलैंड 21 6 13 68
10 श्रीलंका 18 6 11 62
11 दक्षिण अफ्रीका 13 4 7 49
12 जिम्बाब्वे 20 3 16 35
13 नीदरलैंड्स 19 2 16 25

ऐसा है वर्ल्ड कप 2023 का फॉर्मेट
वर्ल्ड कप सुपर लीग में 13 टीमों को रखा गया है. इन 13 टीमों के बीच साल 2020 से 2023 तक खेली जाने वाली कुछ द्विपक्षीय सीरीज वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा हैं. इन सीरीज में खेले जाने वाले मैचों में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड कप सुपर लीग में पॉइंट्स दिए जा रहे हैं. जीतने वाली टीम को 10 पॉइंट, हारन वाली टी को जीरो पॉइंट और ड्रा/टाई/बेनतीजा मुकाबलों में दोनों टीमों को 5-5 पॉइंट्स दिए जाते हैं. यहां टॉप 8 टीमें वर्ल्ड कप 2023 में सीधे एंट्री करेंगी. बाकी टीमों को अन्य 5 एसोसिएट टीमों के साथ क्वालीफाइंग मुकाबले खेलने होंगे. यानी कुल 10 टीमों के बीच क्वालीफायर्स मुकाबले होंगे और इनमें से 2 टीमें वर्ल्ड कप 2023 में पहुंचेंगी.

यह भी पढ़ें...

IPL: अपनी पसंद का कैमरा एंगल चुन पाएंगे दर्शक, दोस्तों के साथ ऐसे कनेक्ट होकर ले सकेंगे लाइव मैच का मजा

Asia Cup 2022: हांगकांग से है टीम इंडिया का अगला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget