एक्सप्लोरर

ICC World Cup 2023: सेमीफाइनल और फाइनल के नतीजों पर बारिश से नहीं पड़ेगा फर्क, रिजर्व डे का रखा गया नियम

ICC World Cup 2023: भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट कुल 46 दिनों तक चलेगा. इस दौरान 10 अलग-अलग शहरों में सेमीफाइनल-फाइनल समेत कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे.

ICC World Cup 2023 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के आधिकारिक शेड्यूल का एलान 27 जून को आईसीसी की तरफ से कर दिया गया. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर खेला जाएगा. इस मेगा इवेंट में मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा. वर्ल्ड कप के फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए आईसीसी ने रिजर्व-डे का नियम भी रखा है.

भारत इस बार अकेले पूरे वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहा है. इस दौरान देश के 10 शहरों में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जायेंगे. इस दौरान भारतीय टीम पूरे मेगा इवेंट के दौरान सबसे ज्यादा ट्रेवेल करेगी. टीम इंडिया अपने 9 मुकाबले 9 अलग-अलग शहरों में खेलेगी. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा.

आईसीसी की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत लीग स्टेज के मुकाबले खेले जायेंगे. वहीं पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को मुंबई जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा. इस दौरान दोनों मैचों में बारिश का खलल पड़ने पर रिजर्व-डे का नियम भी रखा गया है. वहीं फाइनल मैच में भी यदि बारिश से व्यवधान पड़ता है तो 20 नवंबर को रिजर्व-डे पर मुकाबला खेला जाएगा. सभी नॉकआउट मुकाबले डे-नाइट होंगे जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे.

6 डे जबकि 42 डे-नाइट मैच खेले जायेंगे

आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में कुल 48 मैच खेले जायेंगे. इस दौरान कुल 6 डे मैच होंगे जबकि 42 डे-नाइट मैचों का आयोजन किया जाएगा. डे-मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 पर होगी. वहीं डे-नाइट मुकाबले दोपहर 2 बजे से खेले जायेंगे. इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान 6 दिन डबल मुकाबले भी खेले जायेंगे.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया, जानें भारत के मुकाबले कब और कहां होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget