एक्सप्लोरर

नेपाल-स्कॉटलैंड समेत 6 देशों को मिला अवार्ड, ICC ने किया सम्मानित; लिस्ट में USA का पड़ोसी देश भी शामिल

ICC Development Awards: आईसीसी ने क्रिकेट के खेल में महत्वपूर्ण पहल करने के लिए 6 एसोसिएट देशों को अवार्ड से सम्मानित किया है.

ICC Development Awards: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ICC डेवलपमेंट अवार्ड विजेताओं की घोषणा कर दी है. पिछले एक साल के भीतर बढ़िया प्रदर्शन और महत्वपूर्ण पहल करने वाले 6 उभरते हुए देशों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है. इस सूची में मेक्सिको (Mexico) भी शामिल है, जिसे अपनी फुटबॉल टीम के लिए अधिक पहचाना जाता है लेकिन अब इस देश ने क्रिकेट के खेल में भी पहचान बनानी शुरू कर दी है. मेक्सिको, ओमान, नेपाल, स्कॉटलैंड, यूएई और नीदरलैंड्स को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

आईसीसी डेवलपमेंट (विकास) पुरस्कार 2002 में शुरू किए गए थे जो एसोसिएट सदस्य देशों में खेल को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए किए गये काम के लिए दिए जाते हैं. फिर चाहे ऐसा किसी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत किया जा रहा हो या फिर खेल के मैदान पर अलग-अलग प्रयासों के माध्यम से.

आईसीसी के जनरल मैनेजर विलियम ग्लेनराइट ने कहा, "आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कारों का आईसीसी सदस्यों द्वारा उभरते हुए देशों में क्रिकेट के विकास के लिए किए गए काम को मान्यता देने का लंबा इतिहास है. प्रत्येक वर्ष इस योजना में कुछ प्रेरणादायी और शानदार कहानियां सामने आती हैं और इस साल भी अच्छा रहा है."

किसको कौन सा अवार्ड मिला?

मेक्सिको क्रिकेट संघ को अग्रणी परियोजानओं के लिए 'आईसीसी डेवलपमेंट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस देश ने ने भारत में 'स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप' में हिस्सा लेने के लिए अपनी एक टीम भेजी थी. साथ ही उन्होंने मेक्सिको में कैदियों के पुनर्वास और उनके जीवन में बदलाव के लिए क्रिकेट सत्र आयोजित किए.

ओमान क्रिकेट को 'Cricket4Her' कार्यक्रम के लिए '100% क्रिकेट फीमेल क्रिकेट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' पुरस्कार दिया गया जो महिलाओं और लड़कियों को अवसर प्रदान करता है.

नीदरलैंड को भारत में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने और प्रतिस्पर्धातमक खेल दिखाने के लिए ‘आईसीसी एसोसिएट मेंबर पुरुष परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया गया.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 'एसोसिएट मेंबर विमेंस परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर' पुरस्कार जीता, जिसने मलेशिया में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 एशिया क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया था.

नेपाल क्रिकेट संघ ने अपने सोशल चैनल में विकास के लिए 'आईसीसी डिजिटल फैन एंगेजमेंट ऑफ द ईयर' पुरस्कार हासिल किया।

क्रिकेट स्कॉटलैंड को 'क्रिकेट 4 गुड सोशल इम्पैक्ट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' वर्ग का विजेता चुना गया.

यह भी पढ़ें:

IND VS SL: आसान नहीं श्रीलंका दौरे के लिए टीम चुनना, इन 5 सवालों के ढूंढने होंगे जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी
पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget