एक्सप्लोरर

World Cup 2019: विश्व कप पर बारिश की मार, आईसीसी ने कहा ‘रिजर्व डे’ का नहीं है विकल्प

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा है कि विश्व कप के मौजूदा फॉर्मेट में बारिश की वजह से टूर्नामेंट में रिजर्व डे नहीं रखा जा सकता है.

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन का मानना है कि बारिश से प्रभावित विश्व कप मैचों के लिये रिजर्व डे रखना टूर्नामेंट की लंबी अवधि को देखते हुए व्यावहारिक रूप से असंभव है.

श्रीलंका के पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ दोनों मैच बारिश की भेंट चढ़ गये. इन दोनों मैचों में एक गेंद भी नहीं डाली जा सकी. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच एक अन्य मैच केवल 7.3 ओवर के खेल के बाद रद्द कर दिया गया जिसके बाद मैचों के लिये अलग से सुरक्षित दिन रखने की मांग उठ रही है.

रिचर्डसन ने बयान में कहा, ‘‘विश्व कप के हर मैच के लिये एक अन्य दिन भी तय करने से टूर्नामेंट की अवधि और लंबी खिंच जाएगी और व्यावहारिक तौर पर इसे संचालित करना बेहद जटिल होगा.’’

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड में जून में औसत से दोगुनी बारिश हो रही है.

रिचर्डसन ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से बेमौसम की बरसात है. पिछले दो दिन में यहां जितनी बारिश हुई वह पूरे जून में होने वाली औसत बारिश से दोगुनी है. जून को ब्रिटेन में सबसे सूखा महीना माना जाता है. पिछले साल 2018 में जून में केवल दो मिमी बारिश हुई थी लेकिन पिछले 24 घंटों में ही दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में 100 मिमी बारिश हो गयी. ’’

उन्होंने प्रत्येक मैच के लिये एक दिन सुरक्षित रखने के प्रभाव पर विस्तार से बात की.

रिचर्डसन ने कहा, ‘‘इससे पिच की तैयारियों, टीम की तैयारियां और यात्रा के दिनों, होटल और वेन्यू की उपलब्धता, टूर्नामेंट के स्टाफ से जुड़ी चीजें, स्वयंसेवक और मैच अधिकारियों की उपलब्धता, प्रसारण उपकरणों और मुख्य तौर पर दर्शक प्रभावित होंगे, जिन्होंने मैच देखने के लिये कई घंटों की यात्रा की है.’

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी भी कोई गारंटी नहीं है जो दिन रिजर्व आपने मैच के लिये सुरक्षित रखा है उस दिन बारिश नहीं होगी. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget