एक्सप्लोरर

ICC Awards: विराट कोहली और एमएस धोनी समेत किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

ICC ने आज इस दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला क्रिकेटरों के नामों की घोषणा की. आइये जानें कि किस खिलाड़ी को कौनसा अवार्ड मिला.

ICC Awards: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज इस दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला क्रिकेटरों के नामों की घोषणा की है. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) को इस दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (Cricketer of the Decade) चुना गया है. इसके अलावा कोहली ही इस दशक के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर (ODI Cricketer of the Decade) भी रहे. वहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को इस दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर (Test Cricketer of the Decade) चुना गया. आइये जानें कि किस खिलाड़ी को कौनसा अवार्ड मिला.

इस दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर- विराट कोहली (भारत)

इस दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर- विराट कोहली (भारत)

इस दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

इस दशक का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर- राशिद खान (अफगानिस्तान)

स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड- एमएस धोनी (भारत)

इस दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर- एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया)

इस दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 क्रिकेटर- एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया)

इस दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर- एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया)

इससे पहले कल यानी रविवार को आईसीसी ने इस दशक की टेस्ट, वनडे और टी20 टीम का एलान किया था. आईसीसी ने इस दशक की टेस्ट टीम की कप्तानी विराट कोहली को सौंपी थी, तो वहीं वनडे और टी20 टीम का कप्तान एमएस धोनी को बनाया था. हालांकि, विराट कोहली एकमात्र ऐसे क्रिकेटर रहे, जिन्हें आईसीसी ने इस दशक की अपने तीनों फॉर्मेट की टीमों में जगह दी.

आईसीसी की इस दशक की टेस्ट टीम: एलिस्टर कुक, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, रविचंद्रन अश्विन, डेल स्टेन, स्टुअर्ड ब्रॉड और जेम्स एंडरसन.

आईसीसी की इस दशक की वनडे टीम: डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, महेंद सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर और लसिथ मलिंगा.

आईसीसी की इस दशक की टी20 टीम: रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), कीरन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर
भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget