एक्सप्लोरर

Yuvraj Singh Instagram Post: Yuvraj Singh करेंगे मैदान पर वापसी! पोस्ट शेयर कर कही ये बड़ी बात

Yuvraj Singh: युवराज ने इंस्टाग्राम पर 2 नवंबर, 2017 को खेली गई अपनी एक पारी का वीडियो अपलोड किया है. इस दिन युवराज ने अपने करियर का सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाया था.

Yuvraj Singh to make comeback: भारतीय क्रिकेट टीम(Team India) के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह(Yuvraj Singh) मैदान पर जल्द वापसी कर सकते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस ओर इशारा किया है. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज फरवरी 2022 में क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकता है. युवराज की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में होती है. 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. वह 2011 के वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट थे. 

युवराज ने इंस्टाग्राम पर 2 नवंबर, 2017 को खेली गई अपनी एक पारी का वीडियो अपलोड किया है. इस दिन युवराज ने अपने करियर का सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाया था. कटक में इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में युवराज ने 127 गेंदों में 150 रन बनाए थे. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ 256 रनों की साझेदारी भी की थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

टीम इंडिया ने मुकाबले में छह विकेट पर 381 रन बनाए थे. उसने 15 रन से ये मैच जीत लिया था. युवराज अपनी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने थे. युवराज ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'भगवान आपकी किस्मत का फैसला करते हैं. जनता की मांग पर उम्मीद करता हूं कि मैं फरवरी से पिच पर वापस आ जाऊंगा. ऐसा कोई एहसास है ही नहीं. धन्यवाद… आपका प्यार और शुभकामनाओं के लिए, जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है. समर्थन करते रहें – यह हमारी टीम है और एक सच्चा प्रशंसक कठिन समय में अपना समर्थन दिखाएगा.

युवराज ने जून 2019 में मुंबई में एक कार्यक्रम में भावनात्मक भाषण देने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. युवराज ने 2000 में केन्या के नैरोबी में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. 

युवराज सिंह ने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17 शतकों और 71 अर्धशतकों के साथ 10,000 से अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने दो बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट के साथ 148 विकेट भी लिए हैं.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की कप्तानी संभालने को तैयार हैं Rohit Sharma, इस सीरीज से मिल सकती है जिम्मेदारी

CSK से अलग होना चाहते हैं MS Dhoni! फ्रेंचाइजी के मालिक ने किया ये खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए
18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
Virat Kohli IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट
VIRAT KOHLI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget