एक्सप्लोरर

रन नहीं बनने से परेशान हो जाते हैं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने माना की जब उनके बल्ले से रन नहीं बन पाता है तो वह परेशान हो जाते हैं.

युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा किया कि वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहने पर परेशान हो जाते हैं. पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी-20 मैच में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन मंगलवार को उन्होंने 42 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेलकर भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. 'बीसीसीआई डॉट टीवी' पर बोलते हुए पंत ने कहा, "अपनी पारी को लेकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैं रन नहीं बना पा रहा था और परेशान हो रहा था. लेकिन, मैं अपने प्रॉसेस को फॉलो करता रहा और मुझे आज अच्छा नतीजा मिला." कप्तान विराट कोहली के साथ 106 रनों की साझेदारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं और विराट भइया खेल रहे थे, हम बड़ी साझेदारी और मैच को अंत तक ले जाने के बारे में सोच रहे थे. हमने अंत के सात-आठ ओवर में तेजी से रन बनाने के बारे में सोचा." विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 240 रनों का पीछा करते हुए खराब शॉट खेलकर आउट होने के कारण उनकी बहुत आलोचना हुई थी. पंत ने कहा, "जब मैं रन नहीं बनाता तो कई बार निराश हो जाता हूं. तब मुझे लगता है कि अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मैं क्या अलग चीजें कर सकता था. कई बार मैं सही फैसला लेता हूं और तब भी मैं बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाता हूं. यह क्रिकेट में होता है, यह खेल का अहम हिस्सा है." उन्होंने कहा, "लेकिन मैं हमेशा मूल बातों पर ध्यान केंद्रित करता हूं और प्रॉसेस को फॉलो करने की कोशिश करता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस संग खेला क्रिकेट, बेहद खास है वजह
सौरव गांगुली, अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस संग खेला क्रिकेट, बेहद खास है वजह
आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
RCB ने गौतम गंभीर को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- 'वो हमसे बहुत नफरत...'
RCB ने गौतम गंभीर को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस बोले- 'वो हमसे बहुत नफरत...'
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget