एक्सप्लोरर

SAvsAUS: विवादों से घिरे तीसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 322 रनों से दी मात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विवादों से भरे तीसरे टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका ने 322 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया. साउथ अफ्रीका के 430 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे दिन के खेल खत्म होने तक 107 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई.

केपटाउन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विवादों से भरे तीसरे टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका ने 322 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया. साउथ अफ्रीका के 430 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे दिन के खेल खत्म होने तक 107 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त ले ली है.

इस टेस्ट मैच में मोर्ने मोर्केल ने सबसे अधिक कुल नौ विकेट अपने नाम किए. उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए.

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीन बल्लेबाज, डेविड वार्नर (32), कैमरून बेनक्रॉफ्ट (26) और मिशेल मार्श (16) ही दहाई के आंकड़े को छू पाए. तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए.

बेनक्रॉफ्ट और वार्नर ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े. इस साझेदारी को डु प्लेसिस ने बेनक्रॉफ्ट को रन आउट कर तोड़ा. दो रन बाद कागिसो रबादा ने वार्नर को आउट किया. इसी स्कोर पर उस्मान ख्वाजा को केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया.

यहां से विकेटों का पतन जारी रहा और ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच हार गई.

इस मैच को ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा खड़े किए गए विवादों के कारण याद किया जाएगा. सबसे पहले एक दर्शक द्वारा वार्नर पर टिप्पणी करना और इस विवाद के गहराने ने सुर्खियां बटोरीं तो उसके बाद स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट द्वारा गेंद से छेड़खानी के आरोपों को स्वीकार करने से विश्व क्रिकेट में सनसनी फैल गई.

इसी विवाद के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर को इस मैच के बाकी दिनों से कप्तानी से हटा दिया था. वहीं, आईसीसी ने स्मिथ पर एक टेस्ट मैच का बैन और पूरी मैच फीस का जुर्माना और येलो टेप के माध्यम से गेंद से छेड़खानी करने वाले बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 फीसदी जुर्माना लगा दिया.

इससे पहले, मेजबान टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 238 रनों के साथ की थी. साउथ अफ्रीका ने दिन का पहला विकेट एबी डिविलियर्स डिविलियर्स (65) के रूप में खोया.

उनके जाने के बाद क्विंटन डी कॉक (65) और वार्नोन फिलेंडर (नाबाद 52) ने टीम को को 373 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की. डी कॉक ने 97 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का मारा. फिलेंडर ने 79 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया.

इन दोनों के अलावा एडिन मार्कराम ने 145 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में डीन एल्गर के नाबाद 141 रनों के दम पर 311 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 255 रन ही बना सकी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल की नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल की नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
Jantar Mantar Student Protest: 'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget