एक्सप्लोरर

एक टेस्ट मैच खेलकर इतना कमा लेते हैं भारतीय क्रिकेटर, सैलरी की रकम उड़ा देगी होश

Indian Cricketers Salary Per Test Match: भारतीय क्रिकेटर सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलकर लाखों की कमाई कर लेते हैं. उन्हें अलग से इन्सेंटिव भी मिलता है.

भारतीय क्रिकेट टीम आमतौर पर साल में 10 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल लेती है. पिछले साल की बात करें तो टीम इंडिया ने कुल 15 टेस्ट मैच खेले थे, वहीं साल 2025 में अब तक भारत ने 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इसी साल अप्रैल में BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी, जिसमें क्रिकेटरों को 4 वर्गों में बांटा गया था. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी साल में कम से कम 1 करोड़ रुपये कमा लेता है, लेकिन यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता होगा कि एक टेस्ट मैच खेलने पर भारतीय खिलाड़ी कितनी कमाई कर लेते हैं?

एक टेस्ट मैच से कितनी कमाई?

साल 2024 में BCCI ने 'टेस्ट क्रिकेट इन्सेंटिव स्कीम' लॉन्च की थी, जिसके जरिए भारत में टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया था. इस स्कीम के तहत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी एक साल में मोटी कमाई कर सकते हैं. एक टेस्ट मैच खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये की मैच फीस मिलती है, लेकिन 'टेस्ट क्रिकेट इन्सेंटिव स्कीम' के तहत वो मैच फीस के अलावा ज्यादा पैसा कमा सकते हैं.

क्या है टेस्ट क्रिकेट इन्सेंटिव स्कीम?

बीसीसीआई द्वारा साल 2024 में लागू की गई 'टेस्ट क्रिकेट इन्सेंटिव स्कीम' के तहत जो खिलाड़ी एक सीजन में खेले गए 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा मैचों की प्लेइंग इलेवन में खेलता है, उसे मैच फीस के अलावा प्रति मैच 45 लाख रुपये अलग से दिए जाते हैं. वहीं 75 प्रतिशत मैचों में स्क्वाड में रहकर प्लेइंग इलेवन में न चुने जाने वाले प्लेयर को मैच फीस से अलग प्रति मैच 22.5 लाख रुपये दिए जाते हैं.

सीजन में भारत के लिए 50-75 प्रतिशत टेस्ट मैचों की प्लेइंग 11 में खेलने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख मैच फीस के साथ प्रति मैच 30 लाख रुपये अलग से दिए जाते हैं. वहीं जो खिलाड़ी इतने ही प्रतिशत मैचों में स्क्वाड का हिस्सा तो रहता है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलता तो उसे हर एक मैच के लिए अलग से 15 लाख रुपये मिलते हैं.

यह भी पढ़ें:

कैसे बनाई जाती है क्रिकेट बॉल, किस मेटेरियल का होता है इस्तेमाल? ये वीडियो देख सब जान जाएंगे आप

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget