एक्सप्लोरर

Champions Trophy: सेमीफाइनल का संकट, इस तरीके से सेमीफाइनल में जा सकता है अफगानिस्तान; समझिए पूरा समीकरण

Afghanistan Semifinal Equation: अफगानिस्तान अब भी Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुआ है. जानिए उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा?

Champions Trophy Afghanistan Semifinal Scenario: ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. उसे अफगानिस्तान के खिलाफ मैच ड्रॉ रहने के कारण फायदा मिला है. ऑस्ट्रेलिया के अब 4 अंक हो गए हैं और उसे अब टॉप-2 से कोई बाहर नहीं कर सकता. दूसरी ओर मैच रद्द होने के कारण अफगानिस्तान निराश जरूर हुआ होगा लेकिन वह अब भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुआ है. यहां जानिए अफगान टीम अब भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है और इसके लिए उसे क्या करना होगा?

ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इंग्लैंड अब तक अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जिसके अभी 4 अंक हैं लेकिन उसका पहला स्थान अभी सुरक्षित नहीं है. दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के अभी तीन-तीन अंक हैं. अफ्रीका का नेट रन-रेट +2.140 है, दूसरी ओर अफगान टीम का नेट रन-रेट अभी -0.990 है. बताते चलें कि ग्रुप-बी की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला 1 मार्च को इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के परिणाम से होगा.

अफगानिस्तान के सेमीफाइनल का समीकरण

अफगानिस्तान तभी सेमीफाइनल में प्रवेश पा सकता है जब इंग्लैंड को 301 रनों के लक्ष्य के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका पर 207 रन या उससे बड़ी जीत मिले. अफ्रीका जैसी टॉप टीम को 200 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से हरा पाना लगभग असंभव है. दूसरी ओर कम अंतर की हार भी दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी. वहीं उसे इंग्लैंड पर जीत मिलती है तो वह ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगा.

चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप-बी कि पॉइंट्स टेबल

  1. ऑस्ट्रेलिया - 4 अंक (+0.475)
  2. दक्षिण अफ्रीका - 3 अंक (+2.140)
  3. अफगानिस्तान - 3 अंक (-0.990)
  4. इंग्लैंड - 0 अंक (-0.305)

यह भी पढ़ें:

WPL 2025: मुंबई इंडियंस चारों खाने चित्त, भारतीय बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी; दिल्ली को दिलाई 9 विकेट से जीत

"पाकिस्तान में कभी नहीं होना चाहिए ICC टूर्नामेंट..." चैंपियंस ट्रॉफी के 3 मैच रद्द होने के बाद गुस्साए फैंस ने की आलोचना

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget