एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह का एक्शन चोट को बुलावा देता है: कपिल देव

कपिल देव ने बुमराह के एक्शन को लेकर कहा कि उनका एक्शन चोट को बुलावा देता है क्योंकि वो अपने शरीर की बजाए अपने हाथों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में उनके चोटिल होने की संभावनाएं सबसे ज्यादा है.

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने उन्हें क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सफलता तो दिलाई है लेकिन हो सकता है उनका एक्शन उनके करियर के लिए खतरनाक साबित हो. बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दम पर दुनिया के सभी बल्लेबाजों के बीच ऐसा खौफ पैदा किया है कि अब कोई भी बल्लेबाज उनका सामना करने से पहले एक- दो बार जरूर सोचेगा. बुमराह फिलहाल चोट से उभर चुके हैं और अपने रिक्वरी पर ध्यान दे रहे हैं. लेकिन 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव की राय कुछ और ही है. कपिल देव ने बुमराह के एक्शन पर बयान देते हुए कहा है कि उनका एक्शन चोट को बुलावा देता है. कपिल ने कहा, ''बिशन सिंह बेदी का उदाहरण लें तो वो गेंद अपने शरीर की मदद से फेंकते थे वो हाथ वाले गेंदबाज नहीं थे, जैसे बाकी स्पिनर्स होते हैं जो कलाई या उंगलियों का इस्तेमाल कर गेंद फेंकते हैं. ऐसी ही गावस्कर भी एक बल्लेबाज के रूप में उनका क्लास था. आज भी 70 साल की उम्र में गावस्कर को अगर बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाए तो वो तकनीक की मदद से बल्लेबाजी करेंगे. लेकिन अगर एक बल्लेबाज आंखों के जरिए गेंद पर वार करता है तो उसे देखने में ज्यादा मजा आता है. जैसे वीरेंद्र सहवाग और जीआर विश्वनाथ. सचिन को ले लीजिए, सचिन और 5 साल खेल सकते थे क्योंकि उनके पास तकनीक थी.'' '' वैसे ही अगर हम गेंदबाजी एक्शन की बात करें तो ये आपके क्रिकेट करियर पर बड़ा प्रभाव छोड़ता है. बुमराह की अगर बात करें तो उनका एक्शन चोट को बुलावा देता है. वो अपने शरीर से ज्यादा अपने हाथों का इस्तेमाल करते हैं जो खतरनाक है. वहीं भुवनेश्वर कुमार ज्यादा लंबा खेलेंगे क्योंकि वो अपने शरीर का इस्तेमाल करते हैं.'' कपिल ने कहा कि अगर आप विकेट लेना चाहते हैं तो आप लाइन लेंथ की मदद से भी विकेट ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज पहले विदेशी कंडिशन में अपनी लाइन लेंथ को खींचने पर बुरा महसूस करते थे. ऐसे में भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में शॉट गेंद फेंकने लगे क्योंकि उन्हें वहां बाउंस मिल रहा था. लेकिन वो लाइन लेंथ भूल जाते थे. मैं समझ सकता हूं क्योंकि जब पीछे खड़ा विकेटकीपर आपकी गेंद को अपने चेहरे के पास पकड़ता है तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है लेकिन ये आपको हमेशा विकेट नहीं दिला सकता. मोहम्मद शमी कई बार इससे जूझ चुके हैं. वो जब भी विदेश में खेलते हैं वो शॉट गेंद फेंकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर 3 धुरंधर, दोबारा मौका मिलना मुश्किल
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर 3 धुरंधर, दोबारा मौका मिलना मुश्किल
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget