एक्सप्लोरर

तीनों फॉर्मेट में रोहित बेहतरीन खिलाड़ी, ओपनिंग कर सबकुछ बदल दिया: राठौर

वह तीनों प्रारूप खेलने के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारना सही फैसला है.

यहां जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारयी पारी को संभालने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने तारीफ की है. खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया था. रोहित 117 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि रहाणे 83 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों ने भारतीय पारी को तब संभाला जब मेजबान टीम ने अपनी तीन विकेट महज 39 रनों पर ही खो दिए थे. राठौर ने कहा कि पहले सत्र में जब कागिसो रबादा गेंद को मूव करा रहे थे तब रोहित ने हिम्मत दिखा कर पहला सत्र निकाला. उन्होंने कहा, "जैसा की मैंने कहा, वह अच्छी जगह गेंदबाजी कर रहे थे और विकेट से भी मदद मिल रही थी. इसलिए एक बल्लेबाज के तौर पर, आपको इस तरह के समय में विकेट पर टिके रहना होता है जो रोहित ने काफी अच्छे से किया." राठौर ने कहा, "वह तीनों प्रारूप खेलने के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारना सही फैसला है. उन्होंने जितने रन किए हैं उन्होंने कुछ समय के लिए सलामी बल्लेबाजी के विवाद को थाम दिया है." उन्होंने कहा, "उनके जैसा कोई खिलाड़ी अगर शीर्ष क्रम में आकर बल्लेबाजी करता है तो, इससे टीम के लिए सब कुछ बदल जाता है, तब भी जब आप दौरे पर हों. वह बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं. मुझे नहीं लगता कि उनकी तकनीक से छेड़छाड़ करने की जरूरत है. उन्हें बस मानसिक तौर पर कुछ बदलाव करने हैं." रहाणे की पारी को लेकर राठौर ने कहा कि, "रहाणे ने आज गजब की प्रतिस्पर्धा दिखाई. वह जब भी इस प्रतिस्पर्धा से बल्लेबाजी करते हैं तब बेहद शानदार खेलते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget