एक्सप्लोरर

शमी-हसीन विवाद के बीच सामने आए हसीन जहां के पिता, बोले- 'बेटी अन्याय नहीं सह सकती'

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच की लड़ाई अब थाने पहुंच चुकी है. हसीन हर दिन नये खुलासे के साथ शमी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. तो वहीं शमी का कहना है कि घर का झगड़ा था, घर में ही रहता तो अच्छा था.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच की लड़ाई अब थाने पहुंच चुकी है. हसीन हर दिन नये खुलासे के साथ शमी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. तो वहीं शमी का कहना है कि घर का झगड़ा था, घर में ही रहता तो अच्छा था.

इस बीच हसीन जहां से कोलकाता में ज्वाइंट सीपी क्राइम प्रवीण त्रिपाठी ने पूछताछ की. हसीन जहां के आरोपों के बाद उनके पिता ने भी कहा है कि वह बचपन से ही अन्याय नहीं सहती थी.

उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, 'मुझे कुछ दिनों पहले हसीन जहां ने फोन किया था उसने बताया कि हमने उसे(शमी) सुधारने के लिए दो साल से कोशिश की. स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. हमने इसे सुधारने की कोशिश की. लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है.' 

शमी की पत्नी हसीन जहां की पूरी कहानी उनके Ex-Husband की ज़ुबानी

हसीन जहां के पिता ने कहा, 'वो जब छोटी थी तभी से अन्याय नहीं देख सकती थी. मां, पिता हो या कोई और वह गलत को सहन नहीं करती थी. एक बार सलाह जरूर देती थी.'

हसीन के पिता ने साथ ही ये भी कहा कि पहले शमी अच्छा लड़का होता था. बहुत कम बोला करता था. लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच क्या हो रहा है इस बारे में सिर्फ शमी और हसीन को जानकारी है.

हसीन के पिता ने कहा कि उनकी बेटी बचपन से ही स्पोर्ट्स में भी अच्छी थी, वो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी. उसने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर कई अवॉर्ड भी जीते. 

शमी की पत्नी हसीन जहां बोलीं, 'सबूत मिलने के बाद बदल गया शमी का बर्ताव'

हसीन जहां के पिता ने ये भी कहा कि अभी इस मामले में उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की है. लेकिन ये मामला इतना गंभीर हो गया है कि अब मुलाकात करनी ही पड़ेगी.

खबर है कि अब पुलिस जल्द ही मोहम्मद शमी से पूछताछ कर सकती है. उनके खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पत्नी ने उनपर दूसरी महिलाओं से संबंध, मारपीट, पाकिस्तानी लड़की से बातचीत और मैच फिक्सिंग जैसे आरोप लगाए हैं.

हालांकि शमी शुरुआत से ही सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए शमी ने शनिवार को कहा, 'मैं अभी भी और आखिरी दम तक, जब तक मेरे अंदर जान है, यही कोशिश करूंगा कि मेरे घर का झगड़ा घर में खत्म हो जाए. मेरे बच्चे की, मेरी पत्नी की, परिवार की इज्जत घर में ही रहे.' 

EXCLUSIVE: पत्नी के आरोपों के बाद भी शमी को सबकुछ ठीक होने की उम्मीद, बेटी के नाम पर हुए भावुक

साथ ही शमी ने बच्ची के सवाल पर कहा, 'सबसे बड़ा मेरी बच्ची की जिंदगी का सवाल है, मैं हमेशा इन दोनों की जिंदगी के लिए करता रहा हूं, करता रहूंगा..लेकिन अभी सबसे बड़ा घर का जो विवाद हैं..मैं चाहता हूं कि घर का झगड़ा घर में ही खत्म हो जाए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget