एक्सप्लोरर

हमने कभी नहीं देखे ऐसे मुश्किल हालात: हाशिम आमला

भारत के हाथों 4-1 से सीरीज़ हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज हाशिम आमला ने इसे बेहद करारी हार बताया. उन्होंने कहा कि इससे पहले टीम इस तरह के हालात से कभी नहीं गुजरी.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: भारत के हाथों 4-1 से सीरीज़ हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज हाशिम आमला ने इसे बेहद करारी हार बताया. उन्होंने कहा कि इससे पहले टीम इस तरह के हालात से कभी नहीं गुजरी. हालांकि आमला ने इस हार से आगे के लिए प्रेरणा मिलने की बात भी कही.

टीम इंडिया ने सीरीज़ के पांचवे वनडे में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 73 रनों से मात देकर सीरीज़ अपने नाम की थी. जिसके बाद आज सीरीज़ के अंतिम मुकाबले में दोनों टीमों की टक्कर होगी.

अमला ने मैच से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वनडे क्रिकेट में हम इस तरह के हालात में पहुंचे हों. शायद इंग्लैंड में 2008 में, हमारी वनडे सीरीज अच्छी नहीं रही थी लेकिन हमेशा ही इससे सकारात्मक चीजें सीखने को मिलती हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में कुछ युवा खिलाड़ी हैं जो सोचेंगे कि ओह, वनडे क्रिकेट कठिन है. लेकिन शुक्र है कि यह उनके लिये आसान हो जायेगा क्योंकि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है. हमने टुकड़ों में अच्छा क्रिकेट खेला है लेकिन हम जो खेलने के आदि हैं, यह उससे काफी निचले स्तर का है. ’’

अमला हालांकि मानते हैं कि भारत के खिलाफ मिली यह हार इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले उनके लिये प्रेरणादायी साबित होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘जब अन्य सीरीज या विश्व कप की बात आयेगी तो हम अब ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार होंगे. हमने बीते समय में लगातार कई सीरीज जीती हैं, लेकिन इस तरह की सीरीज गंवाने से आप थोड़े सतर्क हो जाते हो. ’’

अमला ने कहा, ‘‘एक वनडे टीम के तौर पर आप हमेशा सीखने के लिये कुछ चीजें ढूंढते रहते हो और मुझे पूरा भरोसा है कि इसने हमें यह प्रेरणा दी है. जब आप अच्छा खेल रहे होते और कोई एक शानदार पारी खेलता है तो कमजोरी ढक जाती हैं. लेकिन जब आप इस तरह से हारते हो तो जिस भी सुधार की जरूरत होती है, आप उन चीजों पर ज्यादा ध्यान लगाते हो. मेरे लिये यह काफी सकारात्मक चीज है. ’’

उन्होंने कहा कि छठे और अंतिम वनडे में मेजबानों के लिये काफी प्रतिष्ठा दाव पर लगी होगी.

अमला ने कहा,‘‘विश्व कप ज्यादा दूर नहीं है. भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम खिलायेगा. हमें उनके खिलाफ जो भी अनुभव मिलेगा, हमें उसका फायदा होगा. इस सीरीज के प्रत्येक चरण में आप सकारात्मक चीजों को देखते हो. अब सकारात्मक यह होगा कि आप अच्छे नतीजे के साथ इस सीरीज को खत्म करो. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget