एक्सप्लोरर

शब्दों से जवाब नहीं देना..., जो लोग मुझे 1% नहीं जानते..., T20 विश्व जीतने के बाद ट्रोल करने वालों पर बरसे हार्दिक पांड्या

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप से पहले हार्दिक पांड्या को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था. फैंस खुलेआम इस खिलाड़ी को गालियां तक दे रहे थे. अब हार्दिक ने उन्हें करारा जवाब दिया है.

Hardik Pandya Statement in Hindi: 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा था. साफ दिख रहा था कि वह अंदर से टूट से गए हैं. आईपीएल 2024 के दौरान फैंस उन्हें खुलेआम गालियां दे रहे थे और लगातार अपशब्द कह रहे थे. फिर वाइफ से तलाक की खबरें आईं. ऐसे में उनके विश्व कप टीम में चुने जाने पर भी सवाल उठने लगे थे. अब भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने तमाम ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. 

हार्दिक ने पहले गेंद और बल्ले से मैदान में दमदार प्रदर्शन कर ट्रोल करने वालों की बोलती बंद की और टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद शब्दों से करारा जवाब दिया. हार्दिक ने खिताब जीतने के बाद कहा, "मैं गरिमा में विश्वास करता हूं, जो लोग मुझे एक प्रतिशत भी नहीं जानते उन्होंने इतना कुछ कहा. लोगों ने बोला, लेकिन कोई बात नहीं. मेरा हमेशा मानना है कि शब्दों से जवाब नहीं देना चाहिए, हालात जवाब दे देते हैं."

इस ऑलराउंडर ने आगे कहा, "खराब समय हमेशा नहीं रहता. गरिमा बनाए रखना जरूरी है, चाहे आप जीतें या हारें. फैंस और सभी को यह सीखना होगा (शालीनता से रहना ). हमें बेहतर आचरण रखना चाहिये. मुझे यकीन है कि अब वे ही लोग खुश होंगे."

हार्दिक ने आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन नहीं बनाने दिये. इस बारे में उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे मजा आ रहा था. बहुत कम लोगों को ऐसे जिंदगी बदलने वाले मौके मिलते हैं. यह दांव उलटा भी पड़ सकता था, लेकिन मैं आधा भरा गिलास देखता हूं, आधा खाली नहीं. मैं दबाव नहीं ले रहा था, क्योंकि मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा था. यह पल हमारी किस्मत में लिखा था."

अगला टी20 विश्व कप भारत में है और हार्दिक कप्तान हो सकते हैं, लेकिन वह इतने आगे की नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, "2026 में काफी समय है. मैं रोहित और विराट के लिये बहुत खुश हूं. भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज जो इस जीत के हकदार थे. उनके साथ इस फॉर्मेट में खेलने में मजा आया. उनकी कमी खलेगी, लेकिन इससे बेहतर विदाई नहीं हो सकती थी."

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
Cricketer on Students Protest: शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स
शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget