एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: हरभजन सिंह ने चुनी एशिया कप के लिए भारतीय टीम, इन दो स्टार खिलाड़ियों को नहीं किया शामिल

Asia Cup 2023: BCCI अगले दो से तीन दिन में 2023 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर सकती है. इससे पहले पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम चुनी है.

Harbhajan Singh Team For 2023 Asia Cup: एशिया कप शुरू होने में अब लगभग 10 दिन रह गए हैं. हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं किया है. इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 2023 एशिया कप के लिए भारतीय टीम चुनी है. 

बीसीसीआई ने अभी तक 2023 एशिया कप के लिए अपनी टीम का एलान नहीं किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड 21 अगस्त को 2023 एशिया कप के लिए अपनी टीम का एलान करेगी. अब तक सिर्फ पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल ने अपनी-अपनी टीमों का एलान किया है. 

भज्जी ने इन दो स्टार खिलाड़ियों को टीम में नहीं दी जगह 

हरभजन सिंह ने 2023 एशिया कप की टीम में श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन को शामिल नहीं किया है. अय्यर अपनी चोट से उबर रहे हैं और अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. वहीं सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे, जिस वजह से भज्जी निराश हैं. 

तिलक वर्मा को किया शामिल 

बता दें कि भज्जी ने 2023 एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है. भज्जी ने अक्षर पटेल को 16वें खिलाड़ी के रूप में चुना है. भज्जी की टीम में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी जगह मिली है. इसके अलावा उन्होंने केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को भी चुना है. हरभजन ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर के रूप में चार तेज गेंदबाजों को चुना है. इसके अलावा उन्होंने युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर शामिल किया है. ऑलराउंडर में भज्जी ने हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा पर भरोसा किया है. 

एशिया कप के लिए हरभजन सिंह की 15 सदस्यीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव और केएल राहुल. अक्षर पटेल (16वां खिलाड़ी).

ये भी पढ़ें-

Asia Cup 2023: श्रेयस अय्यर को एशिया कप टीम में नहीं मिलेगी जगह? 21 अगस्त को BCCI करेगी टीम इंडिया का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WIMBLEDON 2026: कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन
कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन
IND Vs ENG One Day Schedule: टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z
टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Embed widget