एक्सप्लोरर

पाक क्रिकेटर हफीज ने लगाया आरोप: वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए नहीं खेली टीम इंडिया

हफीज ने वर्ल्ड कप के उस मैच के बारे में बात की है जिसमें इंडिया की हार की वजह से पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया था.

पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के लीग राउंड में टीम इंडिया को मेजबान टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस हार से भारत के वर्ल्ड कप अभियान पर तो कोई फर्क नहीं पड़ा था, लेकिन पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया था. इस हार के बाद पाकिस्तान के फैंस में काफी निराशा भी देखी गई थी. वर्ल्ड कप के एक साल बाद पाक टीम का हिस्सा रहे ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने कहा है कि भारत में वह मैच जीतने को लेकर इच्छाशक्ति की कमी थी.

बर्मिघम में खेले गए मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल में अपनी एक किताब में कहा था कि उस मैच में जिस योजनाबद्ध तरीके से भारत ने रनों के लक्ष्य का पीछा किया था, वह थोड़ा हैरान करने वाला था. स्टोक्स के इस बयान के बाद कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने यह आरोप लगाया था कि भारत विश्व कप में जानबूझकर इंग्लैंड से हारा था.

हफीज ने कहा, "किसी भी क्रिकेट फैन्स से पूछो तो वह यही कहेगा कि जुनून के साथ खेलने की उनकी इच्छा नहीं थी. मुझे परिणामों के बारे में नहीं पता कि कौन किस कारण से हारा और जीता. लेकिन हमने अच्छी क्रिकेट खेली और हम अपनी छोटी-छोटी गलतियों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए. इसलिए इस परिणाम के लिए मैं किसी को दोष नहीं दे सकता."

हफीज ने कहा है कि अगर एक फैन के तौर पर मैं उस मैच को देखता हूं तो यकीनन मुझे टीम इंडिया में इच्छाशक्ति की कमी नज़र आई. हफीज ने आरोप लगाया है कि टीम इंडिया उस मैच में जीत के लिए नहीं खेल रही थी.

वर्ल्ड कप के बाद हफीज का वनडे करियर लगभग खत्म हो चुका है. हालांकि पाकिस्तान का दिग्गज ऑलराउंडर इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला वर्ल्ड कप खेलना चाहता है. हफीज को इंग्लैंड के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है.

सुशांत सिंह की मौत से बेहद दुखी और उदास हैं धोनी, मैनेजर ने दी जानकारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा...
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे; देखें प्लेइंग XI
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे
ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget