एक्सप्लोरर

Glenn Maxwell: भारत और IPL से खूब प्यार करते हैं ग्लेन मैक्सवेल, कहा- मैं अपने आखिरी वक्त तक...'

IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को भारत और भारत की टी20 लीग से काफी प्यार है. उन्होंने अपने एक बयान में आईपीएल के बारे में बेहद खास बात कही है.

Glenn Maxwell in IPL: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अपने देश ऑस्ट्रेलिया में जितने लोकप्रिय हैं, उतने ही भारत में भी है. भारत में भी मैक्सवेल के फैन्स की संख्या काफी ज्यादा है, और खुद मैक्सवेल भी भारत और भारतीय क्रिकेट को काफी पसंद करते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में हर साल ग्लेन मैक्सवेल से फैन्स को काफी उम्मीदें होती हैं, और मैक्सवेल को भी आईपीएल खेलना बहुत पसंद है.

मैक्सवेल ने आईपीएल के बारे में क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज को आईपीएल खेलना इतना पसंद है कि, उन्होंने इस टी20 टूर्नामेंट के लिए एक खास बयान दिया है. मैक्सवेल ने कहा है कि, "आईपीएल शायद मेरे करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा, क्योंकि मैं आईपीएल तक तक खेलता रहूंगा, जब तक मेरे पैर चलते रहेंगे." मैक्सवेल ने आगे कहा कि, "मैं इसके बारे में बात भी कर रहा था कि मेरे करियर के लिए आईपीएल कितना अच्छा रहा है. इस दौरान जिन लोगों से मिला, जिन कोचों के अंडर में मैंने खेला, जिन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ वक्त बिताया, ये सब मेरे करियर के लिए काफी फायदेमंद साबित हुए हैं."

उन्होंने आगे कहा कि, आईपीएल के दौरान दो महीने तक अगर आप एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के कंधों पर हाथ रखकर समय बिताते हैं, खेलते हैं, तो यह आपके करियर के लिए एक शानदार अनुभव और सबसे बड़ा सीखने का पल होता है." ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल डेब्यू 2012 में हुआ था. उन्होंने आईपीएल में अपना ज्यादातर वक्त किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ बिताया है. 

शानदार रहा है मैक्सवेल का आईपीएल करियर

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के ऑक्शन में जब भी आए हैं, उनकी मांग काफी हाई रही है. उनका प्रदर्शन अच्छा रहे या ना रहे, लेकिन उनके लिए टीम करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार रहती है. उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 124 मैच खेले हैं, जिनमें 26.40 की औसत, और 157.62 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 2719 रन बनाए है. इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक भी लगाए हैं. इसके अलावा मैक्सवेल ने आईपीएल के दौरान गेंदबाजी में भी 31 विकेट हासिल किए हैं. पिछले कुछ आईपीएल सीज़न से मैक्सवेल आरसीबी में हैं, और आईपीएल 2024 में आरसीबी को मैक्सवेल से काफी उम्मीदें होंगी, क्योंकि वो इस वक्त शायद अपने पीक फॉर्म में चल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget