...जब स्पाइडर कैमरा बना भारतीय टीम का फील्डर, रोक दिया मैक्सवेल का जोरदार शॉट
भारत के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल का एक जोरदार शॉट स्पाइडर कैमरे की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से बाधित पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम को चार रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस रोमांचक मुकाबले में कई बार उतार चढ़ाव भी देखने को मिला. तीन मैचों की सीरीज के इस पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.
इसके बाद बारिश की वजह से मैच को 17-17 ओवर का कर दिया और जिसकी वजह से भारतीय टीम को 174 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रे्लियाई टीम की तेज शुरूआत की थी लेकिन लेकिन भारतीय गेंदबाज खलील अहमद ने सात बनाकर खेल रहे डिआर्सी शॉट को आउट कर दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छक्के और चौके की बरसात कर दी.
खास तौर से विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कई आर्कषक शॉट लगाए लेकिन मैच में मैक्सवेल का एक शॉट ऐसा भी था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
"It's hit the Fox!"
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 21, 2018
Just wait for the camera shot at the end! #AUSvIND pic.twitter.com/yoouEWxc9u
दरअसल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे मैक्सेवल ने मैच के 16 ओवर में क्रुणाल पांड्या की पांचवी गेंद पर एक जोरदार शॉट मारा जो निश्चित रूप से छक्का होता लेकिन मैदान में स्पाइडर कैमरा ने उनके उस जोरदार शॉट रोक दिया और गेंद वहीं गिर गई. इसके बाद अंपायरों ने गेंद को डेड बॉल करार दे दिया.
इसके बाद 17वें ओवर में बारिश शुरु हो गई और मैच रोक देना पड़ा.
Source: IOCL

















