एक्सप्लोरर

अपना सब कुछ झोंक दो या फिर..., चौथे टेस्ट से पहले इरफान पठान का जसप्रीत बुमराह को संदेश; जानें क्या कहा

Irfan Pathan on Jasprit Bumrah: मैनचेस्टर टेस्ट से ठीक पहले पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को संदेश भेजा है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच कल से चौथा टेस्ट खेला जाएगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच कल यानी बुधवार, 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है. दोनों टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भिड़ेंगी. इससे ठीक पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को संदेश दिया है. इरफान ने बुमराह से कहा है कि या तो टीम के लिए अपना सब कुछ झोंक दो या फिर ठीक से आराम कर लो. 

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे उनकी स्किल्स बेहद पसंद है. वह बेहतरीन गेंदबाज हैं. हालांकि मेरा मानना है कि जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो आपको अपना सब कुछ देना होता है. जब आप पांच ओवर के स्पेल की बात करते हैं तो जब जो रूट आते हैं तो आप छठा ओवर नहीं फेंक रहे होते. आपको अपना सब कुछ झोंकना होता है. या तो आप अपना सब कुछ झोंक देते हैं या फिर पूरी तरह आराम करते हैं."

इरफान ने आगे कहा, "जब बात किसी देश या टीम की आती है, जब आप किसी टीम के लिए खेलते हैं, तो आप उनके लिए खेलते हैं. टीम हमेशा पहले आती है. मैं यह सवाल नहीं उठा रहा कि उन्होंने प्रयास नहीं किए हैं. उन्होंने ओवर फेंके हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है. हालांकि जब टीम के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की बात आती है तो आपको ऐसा करना ही पड़ता है."

पठान आगे कहते हैं, "अगर बुमराह भारत के लिए नियमित रूप से मैच जीतते रहे तो वह लंबे समय तक शीर्ष पर बने रहेंगे. जब टीम को आपकी जरूरत हो तो आपको अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं. बेन स्टोक्स ने ऐसा किया और जोफ्रा आर्चर ने चार साल बाद ऐसा किया."

बता दें कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे. उन्होंने अब तक पहला और तीसरा टेस्ट ही खेला है. दोनों मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. अब अगर टीम इंडिया चौथा टेस्ट गंवा देती है तो फिर सीरीज हाथ से निकल जाएगी.

पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह ने पांच विकेट चटकाए थे, लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के 371 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने के दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में बुमराह ने एक बार फिर पहली पारी में पांच विकेट चटकाए और फिर दूसरी पारी में दो विकेट लेकर मैच का अंत 112 रन पर सात विकेट के साथ किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget