एक्सप्लोरर

स्मिथ के व्यवहार पर क्रिकेट के दिग्गजों ने जताई नाखुशी

स्मिथ के व्यवहार पर क्रिकेट के दिग्गजों ने जताई नाखुशी

बेंगलुरू: पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वी.वी.एस लक्ष्मण ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ के व्यवहार पर नाखुशी जाहिर की है. स्मिथ ने बेंगलुरू में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कई बार निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) लेने के लिए ड्रेंसिंग रूम के संकेत का इंतजार किया.


 


भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.


 


मैच के चौथे दिन उमेश यादव की गेंद पर आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को मैदानी अंपायर ने पगबाधा करार दे दिया था. स्मिथ ने इसके लिए दूसरे छोर पर खड़े सहयोगी बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब से विचार-विमर्श किया, फिर ड्रेसिंग रूम की तरफ गर्दन हिला रिव्यू लेने के बारे में पूछा, लेकिन तभी अंपायर निजेल लॉन्ग ने उन्हें ऐसा करने से रोका. स्मिथ इसके बाद मैदान से बाहर चले गए.


 


स्मिथ के इस व्यवहार पर असहमति जाहिर करते हुए लक्ष्मण ने ट्विटर पर लिखा है कि यह खेल भावना के खिलाफ है. लक्ष्मण ने ट्वीट किया है, "स्टीवन स्मिथ ने जिस तरह से रिव्यू लेने के लिए ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा वह पूरी तरह से खेल भावना के खिलाफ है."


 



अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के मुताबिक मैदानी अंपायर को अगर लगता है कि खिलाड़ी को रिव्यू लेने के लिए बाहर से जानकारी मिली है तो वह टीम की रिव्यू की अपील खारिज कर सकता है.


 


आईसीसी के नियम के मुताबिक, "कप्तान अपने क्षेत्ररक्षकों और गेंदबाजों से सलाह-मशविरा कर सकता है और बल्लेबाज दूसरे बल्लेबाज से सलाह ले सकता है कि रिव्यू लिया जाए या नहीं."


 


नियम के मुताबिक, "अगर अंपायर को लगता है कि कप्तान या बल्लेबाज को मैदान के बाहर से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रिव्यू लेने को कहा गया है तो वह खिलाड़ी की रिव्यू की अपील को ठुकरा सकते हैं. इस मामले में ड्रेसिंग रूम से दिए गए संकेत भी शामिल हैं."


 


पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भी स्मिथ के व्यवहार पर निराशा व्यक्त की. कपिल ने ट्वीट किया, ‘‘आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान के आज मैदान पर व्यवहार को देखना काफी निराशाजनक था. यह पूरी तरह से खेल भावना के खिलाफ था. ’’



 


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget