एक्सप्लोरर

पूर्व विकेटकीपरों की सलाह, पंत करें सुधार और पार्थिव की हो वापसी

इंग्लैंड दौरे पर ऋषभ पंत विकेट के पीछे ज्यादा सफल नहीं रहे हैं. ऐसे में पूर्व दिग्गजों ने विकेटकीपर को लेकर अपनी राय रखी है.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका पाने वाले ऋषभ पंत ने अपनी विकेटकीपिंग से भारतीय दिग्गजों को काफी निराश किया है. पूर्व भारतीय विकेटकीपरों का मानना है कि उन्हें अभी काफी सुधार की जरूरत है.

इस 20 वर्षीय विकेटकीपर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज की छह पारियों में 76 बाई रन दिये हालांकि इनमें से 20-25 रन उनकी गलती के कारण नहीं गए.

पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया, किरण मोरे और दीप दासगुप्ता का मानना है कि पंत को अभी काफी सुधार करने की जरूरत है लेकिन इसके साथ ही उनका मानना है कि चयनकर्ताओं का युवा विकेटकीपरों को लेकर स्पष्ट नीति होनी चाहिए क्योंकि ऋद्धिमान साहा का अभी अगले तीन या चार महीने तक खेलना संभव नहीं है.

मोंगिया ने कहा, ‘‘वह (पंत) अभी नया है और मुझे लगता है कि आईपीएल फॉर्म के आधार पर खिलाड़ी का चयन करना गलत नीति है. विकेटकीपिंग के उनके बेसिक्स सही नहीं है. मेरी चिंता यह है कि अगर वह इंग्लैंड में स्पिनरों के सामने विकेटकीपिंग नहीं कर पा रहा है तो उसे घर में चौथे या पांचवें दिन काफी समस्या होगी.’’

मोंगिया से पूछा गया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में किसे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए तो उन्होंने पार्थिव पटेल का नाम लिया.

उन्होंने कहा, ‘‘पार्थिव साउथ अफ्रीका में दूसरा विकेटकीपर था. वह कैसे योजना से बाहर हो गया पता नहीं है. मुझे लगता है कि उन्हें पार्थिव को आजमाना चाहिए लेकिन यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है. मैं नहीं जानता कि एनसीए में युवा विकेटकीपरों के लिए लंबी अवधि के शिविर क्यों नहीं लगाये जाते हैं.’’

मोंगिया जहां पार्थिव की वापसी चाहते हैं वहीं दीप दासगुप्ता का मानना है कि चयनकर्ता आगामी सीरीज के लिए अनुभव को तरजीह दे सकते हैं.

दासगुप्ता ने कहा, ‘‘ऋषभ पंत अभी युवा है और उसे अच्छी तरह से तैयार करने की जरूरत है. विकेटकीपिंग में उसे अभी काफी विभागों में सुधार करने की जरूरत है लेकिन मैं नहीं चाहता कि किसी खिलाड़ी को एक सीरीज के बाद बाहर किया जाए.’’

दासगुप्ता से पूछा गया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिये वह किसे विकेटकीपर चुनना चाहेंगे उन्होंने इसे मुश्किल सवाल बताया.

उन्होंने कहा, ‘‘पार्थिव ने हाल में दलीप ट्राफी मैच में 80 रन बनाए. पार्थिव या डीके (दिनेश कार्तिक) की क्या संभावनाएं हैं आप जानते हैं. इसलिए अगर आप अगले छह मैचों (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट सहित) की बात कर रहे हैं तो फिर इन दोनों को मौका देने में मुझे कोई गुरेज नहीं.’’

चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष किरण मोरे का मानना है कि पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और मौका देना चाहिए.

मोरे ने कहा, ‘‘मैं उसे एक और टेस्ट मैच में मौका देना चाहूंगा. उसने कोई कैच नहीं टपकाया हालांकि उसने काफी बाई रन दिये. वह प्रतिभाशाली है. उम्मीद है इससे उससे उसकी बल्लेबाजी प्रभावित नहीं होगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया की लंका लगनी तय
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget