एक्सप्लोरर
कश्मीर में क्रिकेट एकेडमी खोल युवा क्रिकेटरों को तैयार करेंगे एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अब जम्मू कश्मीर में क्रिकेट एकेडमी खोलने पर विचार कर रहे हैं, जहां पर वो युवा खिलाड़ियों को मुफ्त में प्रशिक्षण देंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके महेन्द्र सिंह धोनी अब कश्मीर की तरक्की के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. टीम के ये दिग्गज कप्तान जम्मू कश्मीर क्षेत्र में एक क्रिकेट एकेडमी खोलना चाहते हैं जिससे की वहां पर मौजूद क्रिकेटिंग टेलेंट को उभारा जा सके जो आगे चलकर देश के काम आ सके. आपको बता दें कि एमएस धोनी इस समय भारतीय सेना के कश्मीर में तैनात हैं. विश्वकप 2019 की समाप्ती के बाद खुद भारतीय क्रिकेट टीम के इस पूर्व कप्तान ने अगले दो महीने तक टीम से अलग रहने का फैसला किया. जिसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज़ दौरे पर जाने से भी टीम को इन्कार कर दिया था. इस खबर के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर में क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर एमएस धोनी ने खेल मंत्रालय को औपचारिक रूप से जानकारी दी है. उन्होंने मंत्रालय को ये भी बताया है कि जब घाटी में हालात सामान्य हो जाएंगे उसके बाद वो इस बारे में कदम आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे. आपको ये भी बता दें कि धोनी वहां पर टैलेंडिट युवाओं को फ्री में कोचिंग की व्यवस्था देंगे. एमएस धोनी के इस कदम से भी घाटी में युवा खिलाड़ियों को भविष्य उज्जवल होगा. इससे पहले भी परवेज़ रसूल जैसे क्रिकेटर भारत के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं. इसी बीच ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि भारतीय सेना के साथ कश्मीर में समय बिता रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं. धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है. उन्होंने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे.
और पढ़ें
Source: IOCL















