एक्सप्लोरर

IPL 2021: इस सीज़न इन पांच भारतीय बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीज़न का पहला मैच 9 अप्रैल को खेला जाएगा. जानिए इस साल किन पांच भारतीय बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन पर सभी की नज़रें रहने वाली हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीज़न शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का वक्त रह गया है. इस सीज़न का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. इस लीग ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक से बढ़कर एक सितारे दिए हैं. 2021 टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल 2021 के रूप में भारतीय बल्लेबाज़ों को खुद को साबित करने के लिए एक सुनहरा मौका मिला है. आइये जानें कि इस साल किन पांच भारतीय बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं.

1- ऋषभ पंत

23 साल के युवा बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इस समय गज़ब की फॉर्म में हैं. भारत के लिए 2017 में टी20 और 2018 में वनडे इंटरेनशनल में डेब्यू करने वाले पंत शुरुआत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में नाकाम रहे थे. हालांकि, पिछले एक साल से टेस्ट क्रिकेट में गज़ब का प्रदर्शन करने के बाद एक बार फिर उन्होंने लिमिटेड ओवर की टीम में वापसी की है. अब उनका मुकाबला इशान किशन से भी है. ऐसे में पंत को अगर 2021 टी20 विश्व कप टीम में जगह बनानी है, तो उन्हें आईपीएल 2021 में अपनी मौजूदा फॉर्म को जारी रखना होगा. आईपीएल के पिछले सीज़न में वह सिर्फ 343 रन बना सके थे. लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें इस बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. आईपीएल 2018 और 2019 में पंत के बल्ले से क्रमश: 684 और 488 रन निकले थे.

2- सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के विश्वस्नीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव पिछले तीन साल से टीम की बल्लेबाज़ी की मुख्य कड़ी हैं. आईपीएल के पिछले सीज़न में सर्यकुमार ने 480 रन बनाए थे. वहीं उससे पहले आईपीएल 2019 और 2018 में सूर्यकुमार के बल्ले से 424 और 512 रन निकले थे. उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी0 और वनडे सीरीज में उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली थी. उन्हें तीन टी20 इंटरनेशनल खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. अब अगर उन्हें 2021 टी20 विश्व कप टीम में जगह बनानी है, तो उन्हें आईपीएल 2021 में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

3- शिखर धवन

इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में धीमी बल्लेबाज़ी करने के कारण शिखर धवन को भारत की टी20 टीम में अब कम ही मौके मिल रहे हैं. हालांकि, धवन के लिए आईपीएल 2020 बेहद शानदार रहा था. पिछले सीज़न के 17 मैचों में उन्होंने 618 रन बनाए थे. धवन एक बार फिर ऐसी ही बल्लेबाज़ी कर 2021 विश्व कप टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे. ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर ही टिकी रहने वाली हैं.

4- इशान किशन

इशान किशन के लिए आईपीएल 2020 एक सुनहरा सपने से कम नहीं रहा था. उन्हें पिछले सीजन 14 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 145.76 के स्ट्राइक रेट और 57.33 की औसत से 516 रन बनाए. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी किशन ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद उन्हें भारत की टी20 में जगह मिली. अब किशन आईपीएल 2021 में धमाल मचाने के बाद 2021 टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाना चाहेंगे.

5- ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2020 के छह मैचो में 200 से ज्यादा रन बनाकर अपनी प्रतिभा का नमूना दुनिया के सामने पेश किया था. उनकी प्रतिभा को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वह इस सीज़न सभी मैचों में पारी की शरुआत करेंगे. ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर ही रहने वाली हैं.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: धवन-शॉ करेंगे ओपनिंग, जानें दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी
RCB ने नहीं किया बाहर, फिर भी IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल? हुआ बहुत बड़ा खुलासा
RCB ने नहीं किया बाहर, फिर भी IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल?
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, RR बनी IPL की सबसे महंगी टीम
15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, RR बनी IPL की सबसे महंगी टीम

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Maharashtra: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Sanskrit House Names: घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
Embed widget