एक्सप्लोरर

T20 World Cup: टी20 विश्व कप में इन पांच बल्लेबाज़ों पर रहेंगी सभी की नजरें

T20 World Cup: टी20 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अभी क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं. 23 अक्टूबर से सुपर-12 की शुरुआत होगी. टूर्नामेंट में इन पांच बल्लेबाजों पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.

Top Five Batsman of T20 World Cup: क्रिकेट के महाकुंभ का बिगुल बज गया है. हालांकि, अभी 2021 टी20 विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं. 23 अक्टूबर से टूर्नामेंट के सुपर 12 स्टेज की शुरुआत होगी. क्वालीफाइंग स्टेज में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसमें से चार टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेंगी और फिर 23 अक्टूबर से ट्रॉफी के लिए 12 टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी. आइये जानते हैं कि टूर्नामेंट में किन पांच बल्लेबाज़ों पर दुनिया भर की नजरें टिकी रहने वाली हैं.

विराट कोहली 
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पहले ही एलान कर चुके हैं कि वह इस विश्व कप के बाद टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे. ऐसे में बतौर कप्तान यह उनका पहला और आखिरी टी20 विश्व कप होगा. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 78*, 36* और 55* की पारी खेली हैं. 3 में से 2 मैच में कोहली प्लेयर ऑफ द मैच भी बने. वह पाक के खिलाफ टी20 विश्व कप में अभी तक आउट नहीं हुए हैं. 

बाबर आज़म 
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. वह 2016 से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं. 2021 टी20 विश्व कप के वॉर्म-अप मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ बाबर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. टी20 इंटरनेशनल के 61 मैचों में बाबर के नाम 46.89 की औसत से 2204 रन हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में एक शतक लगाया है. 

केएल राहुल 
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. आईपीएल 2021 में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले राहुल ने 2021 टी20 विश्व कप के वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भी 51 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. वह 2021 टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के सबसे बड़े दावेदार हैं. 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में राहुल के नाम 39.92 की औसत और 142.19 की स्ट्राइक रेट से 1557 रन दर्ज हैं. राहुल के नाम टी20 इंटरनेशनल में दो शतक भी हैं. ऐसे में राहुल पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.

ग्लेन मैक्सवेल 
आईपीएल 2021 में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वैसे भी मैक्सवेल को यूएई की पिचें बहुत ज्यादा रास आती हैं. वह यहां खुलकर खेलते हैं और बड़े बड़े स्कोर बनाते हैं. 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में मैक्सवेल के नाम 158.93 के स्ट्राइक रेट से 1780 रन हैं. 

क्विंटन डिकॉक
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक भी 2021 टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के बड़े दावेदार हैं. डिकॉक आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में मुंबई इंडियंस के खेले थे और कुछ मैचों में शानदार पारियां भी खेली थीं. ऐसे में वह टूर्नामेंट में कमाल कर सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget