एक्सप्लोरर

IND VS ENG: करुण नायर पर भड़का ये भारतीय खिलाड़ी, टीम से निकालने की कर दी मांग! जानें क्या कहा

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी फारुख इंजीनियर करुण नायर के प्रदर्शन से काफी नाराज हैं. उन्होंने टीम इंडिया को साई सुदर्शन को मैनचेस्टर में खिलाने की सलाह दी है.

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियनर ने करुण नायर के खराब प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है. करुण ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से लगभग 3000 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. करुण डोमेस्टिक क्रिकेट में खूब ढेर सारा रन बनाकर आए थे. लेकिन इंग्लैंड में वो बड़ी पारी में खेलने में असफल रहे हैं. करुण सीरीज में अब तक एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं.

करुण का अब तक का प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन मुकाबले हो चुके हैं. इस दौरान करुण ने 3 मैचों में लगभग 22 की औसत से 131 रन बनाए हैं. उनका सबसे बेस्ट स्कोर 40 रनों का रहा है. करुण को कई मैचों में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सके. यही वजह है कि इंजीनियर, करुण के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखे.

इंजीनियर ने करुण के प्रदर्शन को लेकर क्या बोला?

करुण ने सीरीज में कई अच्छी छोटी पारियां खेली. लेकिन इंजीनियर का मानना है कि उन्हें बड़ी पारियां खेलनी होगी. क्योंकि नंबर तीन से उम्मीदें ज्यादा होती हैं. इंजीनियर ने कहा, “करुण शानदार 20 और 30 रन बना रहे हैं. उसने अच्छे 30 रन बनाए हैं, सुंदर कवर ड्राइव्स और ये सब. लेकिन नंबर 3 से अच्छे 30 रन की उम्मीद नहीं की जाती. आपको एक ऐसा 100 रन बनाना होगा जो इतना अच्छा न हो. आपको बोर्ड पर रन चाहिए. आपको बड़ा स्कोर करना होगा. उम्मीदें इससे कहीं ज्यादा होनी चाहिए.”

भारत को बेस्ट इलेवन चुननी चाहिए- इंजीनियर

करुण के खराब प्रदर्शन के बाद इंजीनियर ने टीम इंडिया को सलाह देते हुए कहा कि भारतीय टीम को साई सुदर्शन की उम्र नहीं देखनी चाहिए. उनका कहना है कि अगर वो अच्छे खिलाड़ी हैं, तो मैनचेस्टर टेस्ट में उन्हें खिलाना चाहिए.

इंजीनियर ने कहा, “हमें सबसे अच्छे इलेवन का चयन करना चाहिए. मैंने साई सुदर्शन को ज्यादा नहीं देखा है. आपको अभी के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी का चयन करना पड़ेगा. कौन आपको ज्यादा देगा? आप अपने देश के लिए खेल रहे हैं. आपकी प्रतिष्ठा दांव पर है. तो, मैं कहूंगा, उम्र को भूल जाइए. अगर वह अच्छा है, तो उसे इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए खिलाइए.”

यह भी पढ़ें- जानें कौन हैं 17 साल के फरहान अहमद, जिन्होंने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास? बन गए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget