एक्सप्लोरर

रिषभ पंत की तारीफ करते हुए फारूख इंजीनियर ने उन्हें दिया गुरुमंत्र

अपने पहले ही टेस्ट में डेब्यू के साथ सबको प्रभावित करने वाले रिषभ पंत की तारीफ में अब दो और दिग्गज जुड़ गए हैं.

अपने पहले ही टेस्ट में डेब्यू के साथ सबको प्रभावित करने वाले रिषभ पंत की तारीफ में अब दो और दिग्गज जुड़ गए हैं. पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर और सैयद किरमानी ने कहा है कि इस खिलाड़ी का भविष्य उज्जवल है बशर्ते वो अपनी तकनीक में कुछ सुधार करे. पूर्व भारतीय विकेटकीपरों फारूख इंजीनियर और सैयद किरमानी ने युवा विकेटकीपर रिषभ पंत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली के इस खिलाड़ी का भविष्य उज्ज्वल है. पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में पदार्पण किया और विकेटकीपर के रूप में अपनी छाप छोड़ी. इंजीनियर ने कहा, ‘‘उस (पंत) में काफी संभावनाएं हैं और वह बेहद चपल भी है. महेंद्र सिंह धोनी को देखकर मुझे अपने पुराने दिनों की याद आयी थी और पंत ने भी मेरी पुरानी यादें ताजा कर दी. पंत का भविष्य उज्ज्वल है.’’ हालांकि साथ ही इंजीनियर ने उन्हें एक सलाह देते हुए कहा कि ''विकेटकीपिंग के वक्त वो बहुत जल्दी उठ जाता है, मैं किरमानी से इस बारे में चर्चा कर रहा था तो उसने मुझे बताया कि आजकल के मॉडर्न क्रिकेट में कीपर ऐसा ही करते हैं. इस पर इंजीनियर ने कहा कि ''मैं नहीं समझ पाया कि ऐसा क्यों है. मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर आप देर तक नीचे रहते हैं तो लेग साइड पर डाइविंग कैच पकड़ने में आसानी होती है. लेकिन अगर आप जल्द खड़े हो जाते हैं तो फिर कुछ सेकेंड्स से आप पिछड़ जाते हैं और जल्दी से नीचे नहीं आ पाते. मुझे लगता है कि इस वजह से ही बहुत सी कैच उनके आगे और स्लिप में गिर गईं.'' इंजीनियर के साथ ही किरमानी ने भी पंत की तारीफ की और कहा कि पंत लंबे समय तक टीम को अपनी सेवाएं दे सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसका सही समय पर टीम में चयन किया है. उसका आत्मविश्वास और रवैया शानदार है. वह और पृथ्वी शॉ काफी प्रतिभाशाली हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget