एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन और जडेजा पर दवाब बनाना चाहते हैं कप्तान फाफ डु प्लेसिस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसी मेजबान टीम के दो मुख्य स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन पर अपना दवाब बनाना चाहते हैं.

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दो मुख्य स्पिनरों- रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा पर दबाव बनाना होगा. साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में भारत ने 203 रनों से मात दे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी.

दूसरे मैच से पहले डु प्लेसिस ने कहा, "मुझे लगता है कि 2015 के मुकाबले पहली पारी हमारे लिए बड़ा अंतर है."

उन्होंने कहा, "आप भारत की स्पिन पिचों पर संघर्ष करते हैं और इसके साथ आप ज्यादा डिफेंसिव हो जाते हैं. इससे विपक्षी को आपके ऊपर हावी होने का समय मिल जाता है. दबाव को वापस गेंदबाजी टीम पर डालने के लिए सकारात्मक खेल, कुछ जगह जोखिम लेना जरूरी होता है."

उन्होंने कहा, "वहीं रिकॉर्ड अपनी कहानी खुद बयां करते हैं. खासकर स्पिन में लेकर उन दोनों (अश्विन और जडेजा) ने काफी अच्छा किया है. इसलिए आपको कोशिश करनी होगी कि आप उन पर दबाव डालें. अन्यथा यह दोनों लगातार अच्छी गेंदबाजी करेंगे और एक-दो गेंद पर आपका विकेट ले जाएंगे. उपमहाद्वीप में आक्रमण और रक्षात्मक खेल में संतुलन बनाना होता है."

डु प्लेसिस ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी तारीफ की है.

डु प्लेसिस ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में काफी तेजी के साथ गेंदबाजी की. वह पांचवें दिन का विकेट था इसलिए उनको इसका भी फायदा मिला, लेकिन उनकी गेंदबाजी में काफी आक्रामकता थी. गर्मी में आपको शॉर्ट स्पैल डालने होते हैं लेकिन जब आप गेंदबाजी करते हो तो आप इस बात को सुनिश्चित करते हो कि आप काफी आक्रामकता के साथ गेंदबाजी करें और उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं."

पुणे की पिच का इतिहास अच्छा नहीं रहा है. इससे पहले इस मैदान पर फरवरी-2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो मैच खेला गया था उसमें काफी विवाद हुआ था. आईसीसी ने पिच को खराब पिच की संज्ञा दे दी थी.

उन्होंने कहा, "साउथ अफ्रीका में अगर आपको औसत से कम दर्जे की पिच मिलती है तो आपको इसके लिए चेतावनी मिल जाती है. अब यहां आपके अंक काट लिए जाएंगे. घरेलू परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए, मुझे लगता है कि 2015 में जो विकेट बनाई गई थी वैसी विकेट बनाना सही नहीं है. भारतीय स्थितियों को जानते हुए, मैं समझता हूं कि विकेट थोड़ी लाल रहेगी जिससे मुझे स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है वो भी पहले टेस्ट मैच से ज्यादा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
आज देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget