एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का एलान, डु प्लेसिस की वापसी हुई

डु प्लेसिस के अलावा तेज गेंदबाज रबाडा की भी टीम में वापसी हुई है. इन दोनों को हाल में इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज में टीम के बाहर किया गया था.

AUS Vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को वापस बुलाया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने इस बात की जानकारी दी है. चयनकर्ताओं ने रबाडा और डु प्लेसिस के अलावा तेज गेंदबाज एनरिक नॉटर्जे को भी टीम में जगह दी है. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 में चोटिल हुए टेम्बा बवुमा को भी टीम में चुना गया है. हालांकि उनका खेलना फिटनेस टेस्ट में पास होने पर निर्भर करेगा.

डु प्लेसिस ने इससे पहले सोमवार को ही दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट और टी-20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. डु प्लेसिस ने एक बयान में कहा, "जब मैंने कप्तानी संभाली थी तब मैंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ टीम का नेतृत्व किया. टीम नई दौर में प्रवेश कर चुकी है. नई लीडरशिप, नए चेहरे, नई चुनौतियां और नई रणनीति. मुझे लगता है कि सभी प्रारुपों से कप्तानी छोड़ना दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के हित में होगा."

हाल ही में डु प्लेसिस को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वनडे की कैप्टेंसी से हटा दिया था. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम में शामिल नहीं किया गया था. ट्वेंटी-ट्वेंटी में डु प्लेसिस के बाद अब टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज डी कॉक के हाथों में दी है.

दक्षिण अफ्रीका को 21, 23 और 26 फरवरी को जोहान्सबर्ग, पोर्ट एलिजाबेथ और केपटाउन में आस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है.

दक्षिण अफ्रीका टी-20 टीम : क्विंटन डी कॉक (कप्तान व विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (फिटनेस के आधार पर), फाफ डु प्लेसिस, रासी वैन डेर डुसेन, डेविड मिलर, पाइट वैन बिलजोन, ड्वैन प्रिटोरियस, एंडिले फेहलुकवायो, जॉन जॉन स्मट्स, कगिसो रबाडा , तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिदी, बोर्न फोटूइन, एनरिक नॉटर्जे, डेल स्टेन, हेनरिक क्लासेन.

IPL 2020 का पूरा शेड्यूल जारी हुआ, एक क्लिक में जानें कब-कहां किस टीम में होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget