एक्सप्लोरर

कप्तान कोहली नहीं, धोनी हैं टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी: कपिल देव

नई दिल्ली: भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 वर्ल्डकप टीम के कप्तान कपिल देव ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में कहा कि टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर एक टीम बन सकती है. एबीपी न्यूज पर शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के खास कार्यक्रम के दौरान कपिल देव ने कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी अपनी बात रखी. कपिल का मानना है कि कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि धोनी टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी हैं

एबीपी न्यूज पर कपिल देव ने कहा कि मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया बैंचमार्क तैयार किया है. क्रिकेट के मैदान पर विराट के फैसले ने वर्ल्ड क्रिकेट का चेहरा बदलकर रख दिया है.

कपिल देव ने कहा, ''विराट ने टीम इंडिया के अंदर नंबर एक बनने की भूख पैदा की है और आप नंबर एक तब बन सकते हैं जब आप फिट होंगे. मौजूदा समय में विराट कोहली फिटनेस को एक अलग लेवल पर लेकर गए हैं. यही वजह है कि टीम के बाकी खिलाड़ी भी विराट से प्रेरित हुए हैं. विराट ने क्रिकेट में फिटनेस की एक नई परिभाषा गढ़ दी है.''

उन्होंने कहा, ''क्रिकेट को स्किल्स आधारित खेल समझा जाता है लेकिन आपकी स्किल्स भी तब काम आती है जब आप मैदान पर सौ फीसदी फिट हों. कपिल देव का मानना है कि सभी कप्तान की अलग सोच होती है और विराट ने भी कप्तान के तौर पर यह साफ कर दिया कि उन्हें टीम के खिलाड़ियों से क्या चाहिए. विराट टीम में सिर्फ ऐसे खिलाड़ियों को जगह देना चाहते हैं जो फिटनेस के सभी मानदण्डों पर खड़े उतरें. विराट ने साफ कर दिया है कि अगर आप फिट नहीं हैं तो आपके लिए टीम में कोई जगह नहीं.''

युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे सीनियर खिलाड़ियों को लेकर कपिल देव ने कहा कि उनमें इतनी क्षमता है कि वे लंबे शॉट लगा सकते हैं. लेकिन भारतीय टीम के मौजूदा फिटनेस स्टैंडर्ड पर यदि आप खरे नहीं उतरेंगे तो टीम में आपके लिए जगह नहीं है. युवा खिलाड़ियों के आगे युवी और रैना जैसे सीनियर खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वे कैसे अपनी फिटनेस में सुधार करें.

कपिल देव ने कहा, ''टीम को शिखर पर पहुंचने के लिए हमें एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. उन्होंनें फुटबॉल का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी गोल नहीं करते हैं लेकिन वे गेंद को गोल पोस्ट के नजदीक ले जाने का काम करते हैं ठीक वैसे ही क्रिकेट में सभी खिलाड़ी शतक नहीं मार सकते हैं लेकिन टीम एफर्ट के साथ सभी खिलाड़ी मैदान पर सौ फीसदी दें तो टीम को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है.''

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कपिल ने कहा, ''अगर मुझसे पूछा जाता है कि टीम इंडिया के लिए रीढ़ की हड्डी कौन है तो मैं महेंद्र सिंह धोनी का नाम लूंगा. अगर आप देखें तो धोनी के रिकॉर्ड बेहद शानदार हैं. 300 से ज्यादा वनडे मैचों में 50 की औसत से रन बनाने वाला यह खिलाड़ी कभी भी आपके लिए मैच बदल सकता है. आपकी टीम दुनिया में नंबर वन इसलिए है क्योंकि आपके पास धोनी जैसा खिलाड़ी है.''

इस पूर्व कप्तान ने कहा टीम इंडिया के पास क्रिकेट के तीनों फॉर्मट में नंबर वन बनने की क्षमता है. दुनिया की बाकी टीमों के साथ अगर भारतीय टीम की तुलना की जाए तो सबसे बड़ा एक्स फैक्टर ये है कि मौजूदा टीम में सचिन, सहवाग, गांगुली और द्रविड़ जैसा कोई बड़ा नाम नहीं है. हमने पिछले कुछ सीरीज में देखा है कि हमारे पास बल्लेबाज हों या फिर गेंदबाज, चाहे वे प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं या नहीं, अगर उन्हें मौका मिलता है तो आपके लिए मैच जीतते हैं.

आज भारत के पास सिर्फ 12 से 15 खिलाड़ी नहीं बल्कि 20 से 25 ऐसे खिलाड़ी तैयार है जो तीनों फॉर्मेट में टीम को मैच जिता सकते हैं और टीम इंडिया के लिए ये बहुत पॉजिटिव बात है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: मैदान पर होंगे रोहित-विराट, कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मैदान पर होंगे रोहित-विराट, कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे?
कैफ ने याद किया नेटवेस्ट फाइनल, 24 साल पहले रचा था इतिहास; लॉर्ड्स में दादा ने उतारी थी जर्सी
कैफ ने याद किया नेटवेस्ट फाइनल, 24 साल पहले रचा था इतिहास; लॉर्ड्स में दादा ने उतारी थी जर्सी
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
INDW vs ENGW: हमारी लड़कियां, लड़कों से बेहतर, टीम इंडिया की 'ऐतिहासिक' जीत; इंग्लैंड से गंभीर-अय्यर का लिया बदला
हमारी लड़कियां, लड़कों से बेहतर, टीम इंडिया की 'ऐतिहासिक' जीत; लॉर्ड्स में इंग्लैंड से लिया बदला

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget