एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019 ENG vs SL: टूर्नामेंट में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, मलिंगा की 4 विकेट की बदौलत श्रीलंका ने अंग्रेजों को दी 20 रनों से शिकस्त

श्रीलंका की तरह इंग्लैंड की शरुआत भी बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. उन्हें मलिंगा ने पगबाधा आउट किया.

श्रीलंका ने यहां हेडिंग्ले मैदान पर शुक्रवार को खेले गए विश्व कप के एक बेहद रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 20 रनों से हरा दिया. श्रीलंका द्वारा दिए गए 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 47 ओवर में 212 रनों पर ही सिमट गई. इस विश्व कप में श्रीलंका की यह दूसरी जीत है. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाए. उनके अलावा, जोए रूट ने 57 रनों का योगदान दिया. मेहमान टीम की ओर से लसिथ मलिंगा ने चार, जबकि धनंजय डी सिल्वा ने तीन और इसुरु उदाना ने दो विकेट चटकाए. नुवान प्रदीप को एक विकेट मिला. इंग्लैंड की टूर्नामेंट में यह दूसरी हार है. इसी जीत के साथ अब श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुल चुका है. श्रीलंका की तरह इंग्लैंड की शरुआत भी बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. उन्हें मलिंगा ने आउट किया. मेजबान टीम को दूसरा झटका 26 के कुल योग पर लगा. इस बार भी अनुभवी मलिंगा ने टीम को ब्रेकथ्रू दिलाया, उन्होंने जेम्स विंस को 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. इसके बाद, जोए रूट ने कप्तान इयोन मॉर्गन के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई. शानदार गेंदबाजी कर रहे इसुरु उदाना ने इस साझेदारी को खतरनाक होने से पहले तोड़ दिया, उन्होंने मॉर्गन को 21 के निजी स्कोर पर आउट किया. कप्तान के जाने के बाद भी रूट ने अपनी लड़ाई जारी रखी. रूट ने चौथे विकेट के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के साथ मिलकर 54 रनों की साझेदारी की. हालांकि, रूट भी मलिंगा का शिकार हुए. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने-जाने वाले जोस बटलर केवल 10 रन ही बना पाए. मलिंगा ने बटलर का आउट करके मेजबान टीम का स्कोर पांच विकेट पर 144 रन कर दिया. हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली से दर्शकों को दमदार पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी केवल 16 रन ही बना पाए. अली को डी सिल्वा ने पवेलियन भेजा. डिसिल्वा यहीं नहीं रुके और क्रिस वोक्स (2) एवं आदिल राशिद (1) को भी अपना शिकार बनाया. दूसरी ओर स्टोक्स टिके रहे, लेकिन युवा जाफ्रा आर्चर (3) भी उनकी मदद नहीं कर पाए. स्टोक्स ने अंत के ओवर में तेजी से रन बनाए. हालांकि, प्रदीप ने मार्क वुड को आउट करके श्रीलंका की जीत सुनिश्चित कर दी. इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (1) तीन के कुल योग पर ही पवेलियन लौट गए. उन्हें आर्चर ने बटलर के हाथों कैच कराया. इसी स्कोर पर मेहमान टीम को कुशल परेरा (2) के रूप में दूसरा झटका लगा. परेरा को वोक्स ने आउट करके श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी. अविका फर्नाडो और कुशल मेंडिस के बीच हुई 59 रनों की साझेदारी ने श्रीलंका की पारी को संभाला. वुड ने फर्नाडो को पवेलियन भेजकर मेहमान टीम को तीसरा झटका दिया. इसके बाद, एंजलो मैथ्यूज ने मेंडिस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की जिसे राशिद ने तोड़ा. 133 के कुल योग पर जीवन मेंडिस के रूप में श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा. छठे विकेट के लिए मैथ्यूज और डी सिल्वा के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि, दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए. आर्चर ने डिसिल्वा को 29 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी. आर्चर ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थिसारा परेरा (2) को भी आउट करके मेहमान टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचने के सारे रास्ते बंद कर दिए. उदाना ने महज छह रन बनाए. उनका विकेट वुड ने लिया. मलिंगा (1) को वुड ने अपना तीसरा शिकार बनाया. उन्होंने मलिंगा को क्लीन बोल्ड किया. मैथ्यूज के अलावा तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप एक रन बनाकर नाबाद रहे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget