एक्सप्लोरर

England vs Australia: ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी, बैकफुट पर इंग्लैंड की टीम

तीसरे सत्र में इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को नौ के कुल स्कोर पर जेसन रॉय (2) के रूप में पहला झटका लगा. अपनी पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को स्टीवन स्मिथ ने संभाला और इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर ज्यादा बढ़त नहीं लेने दी.

ऑस्ट्रेलिया ने लॉडर्स मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की दूसरी पारी में उसके चार विकेट 96 रनों पर ही गिरा दिए हैं. बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया. स्टम्प्स तक बेन स्टोक्स 16 और जोस बटलर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 258 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ की 92 रनों की बेहतरीन पारी के बाद भी 250 रनों पर ऑल आउट कर दिया. इंग्लैंड दूसरी पारी में आठ रनों की बढ़त के साथ उतरी थी. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की बढ़त 104 रनों की हो गई है. चौथे दिन के तीसरे सत्र में इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को नौ के कुल स्कोर पर जेसन रॉय (2) के रूप में पहला झटका लगा. इसी स्कोर पर जोए रूट बिना खाता खोले पवेलियन लौट लिए. यह दोनों विकेट पैट कमिंस ने लिए. दूसरे सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स (29) ने जोए डेनले के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 64 रनों तक पहुंचाया. यहां पीटर सिडल ने पहले डेनले को आउट किया और फिर 71 के कुल स्कोर पर बर्न्‍स को पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद स्टोक्स और बटलर ने मोर्चा संभाला. बारिश आने तक यह दोनों विकेट पर थे. आखिरी दिन इंग्लैंड की कोशिश आस्ट्रेलिया को मजबूत लक्ष्य दे उसे जल्दी ऑल आउट करने की होगी वहीं ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के बाकी बचे छह विकेट जल्दीन निकाल मामूली लक्ष्य हासिल करने की फिराक में होगी. इससे पहले, 80 रनों पर चार विकेट के नुकसान पर अपनी पहली पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को स्टीवन स्मिथ ने संभाला और इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर ज्यादा बढ़त नहीं लेने दी. स्मिथ ने 92 रनों की पारी खेली. वह जब 80 रनों पर खेल रहे थे तब जोफ्रा आर्चर की एक गेंद स्मिथ के कान के नीचे लग गई थी जिसके कारण वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. वापस आने का बाद वह सिर्फ 12 रन और बना पाए. क्रिस वोक्स ने उन्हें लगातार तीसरा शतक लगाने से दूर रख दिया. स्मिथ का विकेट 234 के कुल स्कोर पर गिरा. ऑस्ट्रेलिया ने दिन के दूसरे सत्र की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 155 रनों के साथ की थी. आर्चर ने टिम पेन (23) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया. 203 के कुल स्कोर पर स्मिथ रिटायर्ड हो गए. उनके जाने के बाद इंग्लैंड ने पीटर सिडल (9) को पवेलियन भेजा. जब स्मिथ लौट कर आए तो वह अपनी लय खो चुके थे और वोक्स की गेंद पर एलबीडबलू करार दे दिए गए. इसके बाद नाथन लॉयन (6) और पैट कमिंस (20) का विकेट ले इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दिया और इसी के साथ चायकाल की घोषणा कर दी गई. इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 80 रनों के साथ की थी. तीसरे दिन बारिश के कारण आखिरी दो सत्र का खेल नहीं हुआ था. चौथे दिन अपने तीसरे दिन के स्कोर से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू वेड का विकेट 102 के कुल स्कोर पर खो दिया. छह रन बनाने वाले वेड को स्टुअर्ट ब्रॉड ने रोरी बर्न्‍स के हाथों कैच कराया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget