एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चेज़ करते हुए बैजबॉल के दौर में बेमिसाल है इंग्लैंड का रिकॉर्ड, आंकड़े देख दूसरे टेस्ट में जीत लगेगी पक्की

Bazball Era: बैजबॉल दौर में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है. इस दौरान इंग्लैंड ने जून 2022 से 10 में से 8 सफल रन चेज़ किए हैं.

England's Record In Bazball Era: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य मिला. 'बैजबॉल' युग यानी बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग में खेलते हुए इग्लैंड ने जून, 2022 से 10 में से 8 मुकाबलों में रन चेज़ करते हुए (मैच की आखिरी पारी में बैटिंग) जीत हासिल की है, जो भारत के लिए खतरे की घंटी हो सकती है. लेकिन, इंग्लैंड को 399 रन बनाने के लिए नया इतिहास रचना होगा. 

बता दें कि 'बैजबॉल' युग में इंग्लैंड ने 10 में से जो 8 सफल चेज़ किए हैं, उसमें उन्होंने सबसे बड़ा टारगेट 378 रनों का हासिल किया है. यानी, 399 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि उन्होंने 'बैजबॉल' युग का सबसे बड़ा 378 रनों का रन चेज़ भारते के खिलाफ बर्मिंघम में 2022 में किया था. लेकिन भारतीय सरज़मीं पर इंग्लैंड के लिए 399 रनों तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. 

बैजबॉल के दौर में ऐसा रहा रन चेज़ का रिकॉर्ड 

बैजबॉल के दौर में इंग्लैंड ने 10 में 8 मुकाबलों में सफल रन चेज़ किया है. उन्होंने इस दौर में पहला रन चेज़ 2022 में लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ किया था, जब उन्होंने 279 रन बनाए थे. वहीं उन्होंने आखिरी सफल चेज़ 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 254 रन बनाकर किया था. 

जून 2022 से अब तक इंग्लैंड का रन चेज़ रिकॉर्ड 

279-5 बनाम न्यूज़ीलैंड (मुकाबला जीते)
299-5 बनाम न्यूज़ीलैंड (मुकाबला जीते)
296-3 बनाम न्यूज़ीलैंड (मुकाबला जीते)
378-3 बनाम भारत (मुकाबला जीते)
130-1 बनाम दक्षिण अफ्रीका (मुकाबला जीते)
170-2 बनाम पाकिस्तान (मुकाबला जीते)
256 बनाम न्यूज़ीलैंड (मुकाबला हारे)
12-0 बनाम आयरलैंड (मुकाबला जीते)
327 बनाम ऑस्ट्रेलिया (मुकाबला हारे)
254-7 बनाम ऑस्ट्रेलिया (मुकाबला जीते).

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को मिली अच्छी शुरुआत 

भारत के खिलाफ जारी दूसरे मुकाबले में 399 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इग्लैंड को शानदार शुरुआत मिली. मैच का तीसरा दिन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 67/1 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. अब इंग्लिश टीम को बाकी 2 दिनों में 9 विकेट पर 332 रनों की दरकार है. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इतिहास रच सकते हैं रविचंद्रन अश्विन, 3 विकेट लेते ही कर देंगे कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget